मई,18,2024
spot_img

मधुबनी में बड़ी लूट, तगादा कर लौट रहे कंपनी के कर्मियों से 10.64 लाख की लूट, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
spot_img
spot_img

धुबनी से बड़ी खबर है। यहां, खजौली-मधुबनी भाया रसीदपुर जाने वाली सड़क पर भीषण लूट की घटना को अंजाम देकर अपराधी आराम से चलते बने हैं।

 

बताया जाता है कि यहां के एक कंपनी से अपराधियों ने हथियार की नोंक पर करीब ग्यारह लाख से अधिक कैश लूटते चले। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मामला कब्रिस्तान के समीप का है। यहां बाइक पर सवार अपराधियों ने हरियाली बीज भंडार कंपनी मधुबनी के कर्मियों से करीब ग्यारह हजार लूटते चले गए।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News | RJD MLA के चचेरे भाई को Fake CID Officer ने लूटा, अपराधियों ने पीछे से रोका, सीआईडी अफसर हूं... सुनते कम हो क्या...,

कंपनी के कर्मी चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि वह अपने सहयोगी अनीश कुमार के साथ क्षेत्र से तगादा वसूल कर तगादा वसूली के लिए राजनगर भट्ठी चैक, भगवानपुर, बाबुबरही, खुटौना, लौकहा, लदनियां, खाजेडीह, कसमा मरार से तहसीली वसूल करते हुए खजौली अभिशेष ट्रेडर्स के यहां से वसुली का रकम प्राप्त कर मधुबनी वापस लौट रहे थे।

रसीदपुर अंडीपट्टी के बीच कब्रिस्तान के समीप बिना नंबर प्लेट वाली एक बाइक पर सवार तीन अपराधी तेजी से आकर बाइक को आगे से घेर लिया। सहयोगी को पिस्टल दिखाते हुए कैश बैग एवं मोबाइल छीन कर शिवीपट्टी की ओर भाग गया। बाइक सवार तीन अपराधियों ने उनके साथ बदसलूकी करते हुए पिस्टल की नोंक पर 10 लाख 64 हजार 800 रुपए लूटे लिए।

यह भी पढ़ें:  Khutauna News| Madhubani News| सनकी युवक निकला दरिंदा,अधेड़ महिला की ईंट से कुचकर हत्या

जब तक कर्मी शोर मचाते सभी अपराधी आराम से फरार हो गए। थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जायजा लिया। कंपनी के कर्मी चंद्रशेखर मिश्र के लिखित आवेदन पर सोमवार को खजौली थाना में तीन अपराधियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। सभी अज्ञात बताए जाते हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | CSP में अहले घुसे अपराधी, पिस्टल दिखाया, झोला में पांच लाख कैश भरा, निकले, दो अंतरजिला अपराधियो को रंगेहाथ ग्रामीणों ने दबोचा, दो फरार

वहीं, सोमवार को सदर डीएसपी राजीव कुमार खजौली थाना पहुंचकर घटना की जानकारी ली। कहा कि घटना में संलिप्त अपराधियों किसी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगें।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें