मई,2,2024
spot_img

दरभंगा में दर्ज मुकदमें में सालों से फरार लाल वारंटी आया पकड़ में, लहरियागंज से दूसरा धराया

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। वर्षों से फरार  लाल वारंटी नसीर शाह को नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर धरमपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार रात नसीर शाह को शहर के भौआड़ा दरगाह चोक से दबोच लिया।

वह शराब के नशे में था। दरभंगा कोर्ट के न्यायाधीश अंकुर गुप्ता ने उसके खिलाफ लाल वारंट जारी किया था। दरभंगा में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। वहीं, वर्षों से फरार चल रहे मो.मुस्तकीम को भी पुलिस ने दबोच लिया।

पुलिस मुस्तकीम के घर पहले कुर्की की कार्रवाई भी कर चुकी थी। मधुबनी कोर्ट के न्यायाधीश विवेक विशाल ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था। इसके अलावा लहरियागंज से शराब पीने के आरोप में शंकर मिश्र को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। छापेमारी टीम में दारोगा सुनील कुमार,रानी कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Singhwara News| तीन दिनों से लापता Armaan की पोखरे से मिली Dead Body, नाना के यहां रहता था मासूम, Karauni से Maheshpatti तक कोहराम

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर धरमपाल ने बताया कि लाल वारंटी नसीर साह को गिरफ्तार करना बड़ी चुनौती थी। जबकि मुस्तकीम को लंबे समय से पुलिस तलाश रही थी। उन्होंने बताया कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें