मई,18,2024
spot_img

मधुबनी में हथियार के बल पर लड़की को घर से उठाकर आम के बगीचे में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश में 5 पर FIR

spot_img
spot_img
spot_img

हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स। खिरहर थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ मनचलों ने 14 वर्षीय एक नाबालिग लड़की को हथियार के बल पर घर से उठाकर दुष्कर्म के प्रयास मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

प्राथमिकी में बालाराही गांव निवासी टिंकू कुमार चौपाल, मो. छोटू, किशोर चौपाल, शेखर चौपाल व मोहन चौपाल को नामजद किया गया है। प्राथमिकी के अनुसार कांड में नामजद टिंकू व छोटू घर में घुसकर हथियार के बल पर लड़की का मुंह गमछा से बंद कर दिया और उठाकर बगल में आम के बगीचे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।

लेकिन तब तक एक बाइक आ गयी और बाइक की रौशनी देखकर सभी आरोपी लड़की को छोड़कर वहां से भाग निकले।

यह भी पढ़ें:  Basopatti News| Madhubani News| नवविवाहिता की गले में बांधी रस्सी, कर दी हत्या, बोरे में किया लाश को पैक, घर से 5 किमी दूर जलकुंभी में छुपाया...@20 घंटे बाद

पीड़ित लड़की के पिता ने न्याय की उम्मीद से जब आरोपितों के घर जाकर शिकायत की तो घर आरोपी के घरवालों ने मारपीट व गाली -गलौज कर पीड़ित को वहां से भगा दिया। थानाध्यक्ष अंजेश कुमार ने बताया कि मामले में सभी आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें