मई,13,2024
spot_img

मधुबनी में मंत्री संजय झा ने कहा, बाढ़ से निबटेंगे, सरकार के पास पुख्ता कार्ययोजना

spot_img
spot_img
spot_img

धुबनी से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों का स्थल निरीक्षण करने गुरुवार को जल संसाधन व सूचना जनसम्पर्क मंत्री संजय कुमार झा पहुंचे।

इस दौरान मंत्री श्री झा ने लौकही प्रखंड में लक्ष्मीपुर गांव में विहुल नदी पर निर्माणाधीन वीयर का स्थल निरीक्षण किया। लौकही प्रखंड के झहुरी गांव में महादेवा वितरणी, नरहिया व ठाढ़ी उप वितरणी का स्थल निरीक्षण किया।

मंत्री श्री झा ने मधुबनी जिले में जल संसाधन विभाग की विभिन्न योजनाओं के स्थल निरीक्षण कार्यक्रम में बाबूबरही, खुटौना, लौकही आदि जगहों पर पहुंचकर कोई निर्देश दिया। बाबूबरही प्रखंड के खोजपुर में पश्चिमी कोसी मुख्य नहर पर निर्माणाधीन पुल का स्थल निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Ghanshyampur News| Mizoram और Ghanshyampur Police की Joint Combing, चुनाव से पहले हथियार, कारतूस और अपराधी,...निकला पत्नी का हत्यारा

खुटौना प्रखंड के गेहुंआ बेरीया गांव में माइनर के 0.72 आरडी पर निर्मित पुल का स्थल निरीक्षण के बाद विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।

झा ने कहा कि राज्य सरकार ने बाढ़ की संभावित खतरे से निपटने के लिए विशेष निर्देश जारी किया है। जिला प्रशासन व विभागीय पदाधिकारियों को संभावित बाढ़ पूर्व सभी पुख्ता इंतजाम का सख्त निर्देश है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Lok Sabha Election LIVE 🔴| गौड़ाबौराम में करीब एक घंटे तक...रूका...क्या हुआ...?

लौकही प्रखंड के लक्ष्मीपुर गांव में विहुल नदी पर वीयर निर्माण का निरीक्षण करते जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि जिला में संभावित बाढ़ की खतरा से निपटने व बचाव कार्य के लिए राज्य सरकार कृतसंकल्पित है।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधुबनी सहित पूरे बिहार में कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का शुभारंभ किया गया है। राज्य सरकार की ओर से संभावित बाढ पूर्व बचाव कार्य के लिए सभी प्रकार की इंतजाम का सख्त निर्देश है। मंत्री ने स्थलों के निरीक्षण क्रम में उपस्थित विभागीय पदाधिकारीगणों को कई आवश्यक निर्देश दिया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें