मई,2,2024
spot_img

मधुबनी में तेज रफ्तार ट्रक ने 4 को कुचला, तीन की मौके पर ही मौत, एक घायल

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज टाइम्स न्यूज। जिले के बेनीपट्टी एसएफसी गोदाम में अनाज अनलोडकर लौट रहे तेज रफ्तार ट्रक ने 4 लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं एक घायल हो गया।

घायल को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना शनिवार देर शाम की है। मृतक की पहचान जरैल गांव के 40 वर्षीय सुशील राम, सरिसव गांव के उमेश कुमार यादव एवं विष्णु ठाकुर 13 वर्ष के रूप में हुई। बेनीपट्टी के विवेक कुमार घायल हैं।

एक्सीडेंट के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सरिसब गांव के निकट बेनीपट्टी- मधुबनी सड़क पर शव को रख कर जाम कर दिया। देर शाम तक जाम लगा हुआ था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक ब्लॉक के निकट रहे गोदाम में अनाज उतारने के बाद लौट रहा था। लोहिया चौक के निकट सुशील राम एवं विवेक कुमार को कुचलते हुए सड़क पर खड़ी एक बस में टक्कर मारते हुए भागने लगा।

लगभग एक किलोमीटर भागने के बाद सरिसव के निकट उमेश यादव एवं विष्णु ठाकुर को भी कुचल दिया। दूसरी बार कुचलने के बाद ट्रक पलट गया। ट्रक का खलासी घायल हो गया। जिसे मधुबनी रेफर किया गया है। सड़क जाम हटाने के लिए प्रशासन की ओर से ग्रामीणों से बात करने के बाद लोग मानने को तैयार हुए।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें