मई,18,2024
spot_img

मधुबनी में महिला को पहले डंडे-लाठी से पीटा, फिर गला दबाकर मार डाला, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
spot_img
spot_img

धुबनी-हरलाखी के खिरहर थाना क्षेत्र के जिरौल गांव में जिरौली गांव के होरिल यादव की पचीस वर्षीय पत्नी मंतोरिया देवी की हत्या हो गई है। हत्या में दहेज का एंगिल सामने आया है।

 

मंतोरिया के पिता हरलाखी थाना क्षेत्र के बलुआहा गांव निवासी फिरन यादव ने हत्या के मामले में पति और सौतेली सास पर एफआईआर दर्ज कराई है। घटना के बाद से पति होरिल यादव और सौतेली सास सागर देवी दोनों ही फरार हैं।

जानकारी के अनुसार, खिरहर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर तहकीकात में जुटी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Seat | दुनिया में सिर्फ यहीं बिकता है दुल्हा...

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मृतिका का शव लेकर गांव लाकर दाह संस्कार किया। मंतोरिया को एक बेटा और एक बेटी है। खिरहर थानाध्यक्ष अंजेश कुमार ने बताया, फिरन यादव के बयान पर पति और सास के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

इधर, पुलिस को दिए बयान में फिरन ने कहा है, पिछले छह साल से जब से शादी हुई है। ससुराल वाले परेशान और प्रताड़ित करते आ रहे हैं। नहीं देने पर लाठी-डंडे से पीटा और गला दबाकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Ghanshyampur News| हीरे की परख सिर्फ जोहरी को....Rural SP Kamya Mishra की प्रशस्ति पत्र...Ghanshyampur की बेहतर पुलिसिंग को Salute...ये इनाम...बड़ा सम्मान

इसकी सूचना के बाद वे अपने ग्रामीणों के साथ पहुंचे तो देखा कि बेटी का शव आंगन में रखा हुआ था। और उसकी सास और पति दोनों ही फरार हो गए थे। अब, पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें