मई,12,2024
spot_img

Madhubani News : पति के अवैध संबंध का विरोध करना पड़ा भारी, हत्या, जलाने की कोशिश और फिर…

spot_img
spot_img
spot_img

कलुआही (Madhubani News)| थाना क्षेत्र के नरार नवटोली गांव में एक महिला की हत्या कर जलाने का मामला प्रकाश में आया है।थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि दो बच्चे की मां गूंजा देवी को अपने पति कौशल किशोर सिंह के अवैध संबंध का विरोध करना महंगा पड़ गया।

 

उन्होंने बताया कि पति के अवैध सम्बंध का विरोध करने एवं दहेज नहीं देने पर मृतक महिला के पति के द्वारा हत्या उसकी कर दी गयी।मृतका के मायके वालों ने बताया कि करीब 7 साल पहले वैशाली जिले के चेचक चौक थाना बिंदुपुर निवासी गुंजा देवी का विवाह नरार के कौशल किशोर सिंह के साथ धूमधाम से हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Happy Mother's Day | महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान ने कहा, नास्ति मातृसमो गुरुः...

दोनों पति-पत्नी का जीवन खुशी से बीत रहा था।कुछ दिनों के बाद मृतका के पति ने दहेज की मांग करते हुए हमेशा उसके साथ मारपीट करने लगा।उसी दौरान एक पुत्र एवं एक पुत्री ने जन्म लिया।मृतका की चाची ने बताया कि दहेज को लेकर उसे बराबर पति के द्वारा प्रताड़ित किया जाता था।

 

जिसको लेकर कुछ दिन से मृतका अपने मायके वैशाली में रह रही थीं 15 दिनों पहले ही पति कौशल ने पत्नी गूंजा को मनाकर नरार अपने घर ले आया । पति कारोबार करने के दौरान दरभंगा में रहता था।

 

मृतका के पति का किसी दूसरी लड़की से भी अवैध संबंध चल रहा था जिसका विरोध मृतका हमेशा करती रहती थी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Khutauna News| ललमनिया से Darbhanga जा रही बस ने बाइक सवार को कुचला, मौत

 

अवैध संबंध ने इतना विकराल रूप ले लिया जिससे क्रोधित पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

 

और दरभंगा में हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने के लिए अपने गांव नरार रात में ही ले आया।शव को चोरी-छिपे अपने परिजन एवं रिश्तेदारों के साथ मिलकर रात में ही जलाने की कोशिश कर रहा था।

 

उसी दौरान कलुआही पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कौशल किशोर सिंह अपनी पत्नी की हत्या कर गुपचुप तरीके से शव को जलाने का प्रयास कर रहा है।

 

उसी दरमियान कलुआही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी।पुलिस की गाड़ी की रौशनी देखते ही सभी फरार हो गए। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि 15 लाख रुपए दहेज नहीं मिलने के कारण गूंजा की हत्या कर दी गयी।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| Beniabad News | सुस्ता टोंक में बुजुर्ग पर "मक्के की खूनी पत्थर" Murder

 

घटनास्थल से पुलिस ने शव जलाने के लिए एक गैलन में रखे भारी मात्रा में किरोसिन ऑयल और बोरी में रखे चीनी भी बरामद किया।

 

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजा दिया।

 

वहीं परिजनों ने पति कौशल कुमार सिंह सहित ससुराल के 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर हत्या में शामिल लोगों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी में जुट गई है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें