मई,4,2024
spot_img

लदनियां में आठ माह बाद भी संवेदक ने शुरू नहीं किया सड़क मरम्मत कार्य

spot_img
spot_img
spot_img

लदनियां। लदनियां प्रखण्ड के गजहरा से पथराही जाने वाली मुख्य सड़क में आठ माह के बाद भी अनुरक्षण कार्य शुरु नहीं किया जाना कार्य एजेंसी के प्रति लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ज्ञात हो कि गजहरा पथराही मुख्य सड़क का मरम्मती कार्य मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण मद से किया जाना है। उक्त सड़क की लंबाई 5,850 किलोमीटर है। उक्त सड़क अनुरक्षण कार्य का संवेदक अमरनाथ झा है। जो किसनपुर नवादा निवासी है।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News, Harlakhi News ...अगले दिन भी पुलिस 'नदारद', 2 दुकानों में भीषण चोरी, तीसरी में ...

कार्य एजेंसी कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य प्रमंडल जयनगर है। सड़क अनुरक्षण कार्य का प्राक्कलित राशि 141.635 लाख है। जबकि अनुरक्षण 5 वर्षों का है। जिसका लागत 43.722 लाख राशि है। उक्त सड़क मरम्मती का आरंभ की तिथि 16 सितंबर 20 है। जबकि कार्य पूर्ण की 14 सितंबर 21 है। उक्त सड़क जर्जर हालत में है। सड़क पर सफर करना भी खतरा से खाली नहीं है। स्थानीय गजहरा गांव के बाद समाजसेवी ललित मंडल का शिकायत है कि योजना स्थल पर लगे बोर्ड के मुताबिक आठ माह गुजरने के बाद भी भी सड़क मरम्मती कार्य नहीं आरम्भ किया जा सका। जैसा कि बिहार 15 जून के बाद मानसून प्रवेश कर जाता है।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News, Harlakhi News ...अगले दिन भी पुलिस 'नदारद', 2 दुकानों में भीषण चोरी, तीसरी में ...

आखिर जांच का विषय है कि 8 माह के बाद भी संवेदक द्वारा सड़क मरम्मती कार्य आरंभ नहीं किया जा सका। संवेदक द्वारा के कार्य के प्रति उदासीनता बरती जा रही है। विभाग द्वारा अभीतक कोई भी ऐसा प्रभावकारी कदम उठाया जा सका है जिससे संवेदक अनुरक्षण कार्य आरंभ किया जा सके।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News। Khutona News। महिला की कुचलकर मौत, 2 Bike सवारों को रौंदने वाला अग्निशमन ड्राइवर गिरफ्तार

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें