मई,3,2024
spot_img

मधुबनी के जिलाध्यक्ष बचनू मंडल ने कहा, लोजपा के असली नेता चिराग पासवान

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी। जिला अध्यक्ष बचनू मण्डल ने कहा लोक जनशक्ति पार्टी की स्थापना रामविलास पासवान ने की थी। वह सामाजिक लड़ाई के पुरोधा थे। उन्होंने स्वयं ही लोजपा की बागडोर चिराग पासवान को दिया था। तथा लोजपा के असली नेता चिराग पासवान ही है। कुछ लोग मौसमी नेता बनने की कोशिश कर रहे हैं। परंतू वह समझ लें कि लोजपा का एक-एक समर्थक और लोजपा के एक-एक वोटर चिराग पासवान को ही अपना नेता मानते हैं।

 

साथ ही पासवान समाज भी अपना नेता चिराग पासवान को ही मानता है। कुछ लोग अपने परिवार को भी नहीं बख्सते हैं। जिस भतीजे को चाचा के प्यार की जरूरत था। उसी भतीजे को साइडलाइन कर के अपने आप को पार्टी का सर्वे सर्वा बन बैठा,जिस भाई ने राजनीति में यहां तक की पहचान दिलाई आज उसी भाई के बेटे के पीठ में छुरा भोंक कर साईड कर दिया। ऐसा सिर्फ कलयुग चाचा ही कर सकता है। यह सब कुछ कुर्सी कुमार के इशारे पर किया गया है। परंतू वह समझ लें कि जिनके खुद के घर फूंस के होते हैं।

 

वह दूसरे के घरों में आग नहीं लगाया करते। जिला कमिटी चिराग पासवान के साथ है। जबकि लोजपा जिला प्रधान महासचिव आदित्य नंदन झा उर्फ अनुपम राजा ने कहा श्री चिराग पासवान हमारे व सभी कार्यकर्ता के नेता थें। तथा नेता हैं और आगे भी नेता रहेंगे। मधुबनी जिला के साथ-साथ पूरा बिहार के लोजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। (Madhubani District President Bachnu Mandal said, the real leader of LJP, Chirag Paswan)

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें