मई,19,2024
spot_img

Madhubani News: Khajauli की प्रमिला और सीता… मतदान की हसरत रह गई अधूरी…बीएलओ की गलती, लौटी निराश

spot_img
spot_img
spot_img

Khajauli प्रखंड के कन्हौली बैरबन्ना ग्राम निवासी शंकर किशोर की पत्नी प्रमिला देवी एवं राजदेव महतो की पत्नी सीता देवी की लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान मतदान करने की हसरत अधूरी रह गई।

 

वे मतदान को लेकर मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय कन्हौली बैरबन्ना तो पहुंची किन्तु मतदान किये बिना ही उन्हें वापस लौटना पड़ा। उन्हें मतदान कर्मियों द्वारा मतदान नहीं करने दिया गया।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| भूतही बलान पुल के नीचे महिला की लाश...Unknown, सवालों के साथ

मतदान कर्मियों द्वारा उन्हें बताया गया कि मतदाता सूची से उनका नाम विलोपित कर दिया गया है। मतदाता प्रमिला व सीता जिस उत्साह के साथ घर से मतदान को लेकर निकली थी वह उत्साह मतदान केन्द्र पहुंच काफूर हो गई।

 

उनके पास मतदान को लेकर सभी आवश्यक कागजात मौजूद थे, किन्तु मतदान नहीं कर पाई। वे कहती हैं कि गलती किसी की और सजा भुगते कोई और। वे मतदान नहीं कर पाने को लेकर काफी निराश दिखीं।

Madhubani News: “…बीएलओ अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं करते हैं जवाबदेही के साथ “

कहती हैं कि बीएलओ की लापरवाही के कारण उनका नाम मतदाता सूची से विलोपित हो गया। वे कहती हैं कि प्रखंड के कई मतदान केन्द्रों पर इस तरह की समस्या आई है। बीएलओ अपने दायित्वों का निर्वहन जवाबदेही के साथ नहीं करते हैं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | बाबूबरही में 11 हजार वोल्ट का झटका, मवेशी चरा रहा बालक झुलसा, भैंस की मौत

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें