मई,19,2024
spot_img

पुलिस की वर्दी पहनकर रात्रि में गाड़ियों से वसूली करने वाला अंतरजिला शातिर बिराजी गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

लदनियां, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। अंतरजिला जिला गिरोह के शातिर वांछित अपराधी अशोक बिराजी लदनियां थाना पुलिस शुक्रवार की रात पथराही गांव में लोडेड देसी कट्टा व जिला गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी देते थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया, गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया गया। गुप्त सूचना मिली  लदनियां थाना के ट्रक लूट कांड के सरगना बुलेट मोटरसाइकिल से जयनगर खुटौना की ओर जा रहा है। हमने रात्रि गश्ती में निकले सहायक अवर निरीक्षक राजकेश्वर सिंह को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही उन्होंने पथराही चोक पहुंच कर घात लगाए थे। बुलेट मोटर साइकिल की आबाज सुनकर पुलिस बल घेर लिया। गाड़ी रुकते ही एएसआई राजकेश्वर सिंह द्वारा संग तलाशी करने पर आरोपित संग से एक लोडेड देसी कट्टा और एक खोखा मिला।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| भूतही बलान पुल के नीचे महिला की लाश...Unknown, सवालों के साथ

एनएच निर्माण कम्पनी के ट्रक चालक व मजदूर से मोबाइल व 15 हजार नकद लूटकांड के नामजद केशव कुमार, अरुण कुमार ,कर्ण कुमार व किसन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया, आरोपित केशव कुमार के स्वीकारोक्ति से इस कांड में बड़ा पर्दाफाश हुआ है।

केशव अपने को लदनियां थाना के थानेदार तो अशोक बिराजी अपने को फुलपरास थाना अध्यक्ष बताकर घटना का अंजाम देते थे। उन्होंने अपने स्वीकारोक्ति में कहा है, अशोक ने ट्रक चालक के मोबाइल फोन पर एनएच निर्माण कम्पनी के मैनेजर से फिरौती के नाम पर पांच लाख रुपये मांगा नहीं देने पर एनकाउंटर करने की धमकी दिया था।

अशोक बिराजी फुलपरास थाना के कालापट्टी बरही गांव के रहने वाला है। जो शातिर अपराधी है। वे कई आपराधिक मामले में पूर्व से फरार चल रहा है। जबकि केशव कुमार और किसन कुमार खुटौना के रहने वाला है। वहीं कर्ण कुमार ललमनियां पुलिस ओपी के संतनगर और अरुण कुमार बाबूबरही थाना के बरैल गांव का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | बाबूबरही में 11 हजार वोल्ट का झटका, मवेशी चरा रहा बालक झुलसा, भैंस की मौत

केशव 2014 में बाइक चोरी एवं 2015 में राहुल के साथ बाइक छिनतई कांड जेल जा चुके हैं। फुलपरास,खुटौना एवं लदनियां थाना क्षेत्र में व्यापारियों से रंगदारी वसूली करना इनलोगों का मुख्य धंधा है।घटना की रात 23 जुलाई को हमलोग शराब पीकर एक बड़े घटना को अंजाम देने के नियत से अशोक बिराज के पुलिस लिखी बीआर 06 सी जी 0136 नम्बर कार से खुटौना बाजार से पथराही की ओर चल पड़ा। पथराही चोक पर गाड़ी लगा दी। खुटौना की ओर से ट्रक आ रही थी।

चालक को केशव लदनियां थानेदार और अशोक फुलपरास थानेदार कहकर गाड़ी का कागज मांगा। गाड़ी पर लोहे का रड लदा था। जो नरहिया से करौन्हा जा रही थी। चालक और मजदूरों को ट्रक सहित सुनसान जगह पर ले गया। सभी का मोबाइल एवं 15 हजार रुपये छीन लिया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| भूतही बलान पुल के नीचे महिला की लाश...Unknown, सवालों के साथ

चालक के मोबाइल से एनएच निर्माण कम्पनी के मैनेजर से उनके चालक और मजदूर को फिरौती के नाम पर 5 लाख रुपए मांगा बाद में सभी को खुटौना स्थित रामदेव सेवा आश्रम नशा पीने के नाम पर जांच के लिए के गया। उन्होंने कहा कि सभी गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत भेज दिया। जल्द ही शेष आरोपित को गिरफ्तार लिया जायेगा।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें