मधुबनी,देशज टाइम्स ब्यूरो।जिले के एक क्वारंटाइन सेंटर से घर लौटै दो प्रवासियों की अचानक मौत हो गई है। दोनों जिले के हरलाखी प्रखंड की कौआहा पंचायत में क्वरंटाइन थे। सोमवार को दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। तत्काल दोनों को चिकित्सक के पास ले जाया गया। मगर,जब तक इलाज की प्रक्रिया शुरू होती दाेनों ने ही दम तोड़ दिया। इससे पूरे इलाके में दहशत के साथ लोगों में भय का वातारण है। दोनों की प्रखंड के कौआहा गांव के रहने वाले थे। देशज टाइम्स इस शोक व दु:ख की घड़ी में दोनों का नाम प्रकाशित करना कतई उचित नहीं समझ रहा। चूंकि खबर आप तक पहुंचाना जिम्मेदारी है।ऐसे में, आप समस्त सुधी पाठकों से विनम्र अनुरोध के साथ कि घरों में रहें, सरकार व प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
मधुबनी से बड़ी खबर : हरलाखी क्वारंटाइन सेंटर से घर लौटे दो प्रवासियों की मौत
जानकारी के अनुसार, इसमें से एक पिछले दिनों कोलकाता से आए थे। वहीं दूसरे छपरा से यहां पहुंचे थे। दोनों को स्थानीय पंचायत के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। क्वारंटाइन सेंटर चौदह दिनों की क्वारंटाइन अवधि पूरी कर दोनों घर चले गए थे।
बताया जाता है,इसमें से एक की तबीयत पहले से खराब थी। यह भी मौत की वजह बनी। वहीं दूसरे की तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ने लगी। इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले जाने के दौरान मौत हो गई। मुखिया रामएकबाल मंडल व बीडीओ अरुणा चौधरी ने बताया कि प्रवासियों की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
ताज़ा खबरें
Editors Note
लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।
- Advertisement -
- Advertisement -