मई,2,2024
spot_img

लदनियां में विधायक मीना कुमारी ने कहा-युवा व महिलाओं को पार्टी में प्राथमिकता दें

spot_img
spot_img
spot_img

लदनियां/संवाद। युवा एवं महिलाओं को जदयू पार्टी संगठन में प्राथमिकता दें। उक्त बाते बाबूबरही के जदयू विधायक मीना कुमारी ने लदनियां में पार्टी कार्यकर्ता बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दलों की चुनावी जीत हार उनके कार्यकर्ताओं के बदौलत होती है। 78 प्रतिशत महिलाओं ने अपना वोट जदयू के पक्ष में दी थी।

 

 

 

 

मैं आज जो कुछ भी हूँ इसका श्रेय आपसबों को जाता है। हम विधायक नहीं एक अदना सेवक बन कर पार्टी निर्देश को पालन करूंगी। अध्यक्षता नव मनोनीत जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष कारी ठाकुर और संचालन पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार कामत ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जदयू जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कामत ने पंचायत स्तर पर पार्टी संगठन मजबूती पर बल दिया।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि अब जिला स्तर पर पंचायत अध्यक्षों का प्रशिक्षण होगा। बैठक में नव मनोनीत प्रखंड जदयू अध्यक्ष सहित सभी पंचायत अध्यक्ष को पाग अंग वस्त्र और फूल माला पहनाकर सम्मनित किया गया। बैठक में बाबूबरही जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष बलराज सहनी,युवा जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर, पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष अनिल साह,अशोक मंडल, रंजीत कुमार सिंह,कृष्णदेव सिंह,नरेन्द्र झा पिंटू,अरुण सिंह,अजय बर्मा,बिंदेश्वर सिंह,राम विलास मंडल,रामू नायक,संजय कुशवाहा,चन्देश्वर मंडल समेत उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सम्बोधित किया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें