मई,15,2024
spot_img

NH 57 पर NRC के खिलाफ आंदोलन में उतरे RJD MLA ललित यादव, कहा ये है निक्कमी सरकार

spot_img
spot_img
spot_img

आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स। सकरी में गुरुवार को भी एनआरसी व सीएए के विरोध में धरना जारी है। यह आंदोलन सकरी बाज़ार के मधुबनी दरभंगा एनएच 57 के किनारे बुधवार से ही बेमियादी चल रहा है। इसको समर्थन देने गुरुवार को दरभंगा ग्रामीण के विधायक ललित कुमार यादव पहुंचे।

 मौके पर विधायक श्री यादव ने कहा, ये निकम्मी सरकार अपने फेलियर नीतियों को छुपाने के लिए सीएए व एनपीआर का हौवा बना रही है। देश का गिरता रुपया बेरोजगारी इन्हें नहीं दिखाई देता। देश में विवादित मामलों को उछाल कर सरकार रेलवे पेट्रोलियम व कारखाने बेच रही है 

विधायक ने कहा, किसी भी हाल में नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी का विरोध जारी रहेगा। नागरिकता संशोधन कानूनएनआरसी लागू करने में देश पर साढ़े 54 हजार करोड़ रुपए का खर्च आ रहा है। यह देश की अर्थव्यवस्था पर बोझ बढ़ाएगा।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | Benipatti news | जमीनी फसाद; खून से सना, लथपथ थाने पहुंचा...

प्रखंड राजद अध्यक्ष मो. अलकमा ने कहा, केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्च पर विफल है। इसलिए आम लोगों को इन गैरजरूरी कानूनों में उलझाया जा रहा है। मौके पर अब्दुल मालिक,रेहना खातून, रतिया देवी,हिमांशु कुमारी समेत सकड़ों महिलाएं उपस्थित थी। 
NH 57 पर NRC के खिलाफ आंदोलन में उतरे RJD MLA ललित यादव, कहा ये है निक्कमी सरकारNH 57 पर NRC के खिलाफ आंदोलन में उतरे RJD MLA ललित यादव, कहा ये है निक्कमी सरकार

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें