मई,2,2024
spot_img

पेट्रो मूल्य में इजाफा के खिलाफ मधुबनी में कांग्रेसियों का केंद्र पर हमला, बताया किसान विरोधी

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर में पेट्रोल व डीजल मूल्य बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी जिलाध्यक्ष प्रो. शीतलाम्बर झा के नेतृत्व में धरना दिया। मौके पर आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष श्री झा ने कहा, मोदी सरकार एक तरफ किसानों के विकास की बात करती है। वहीं,डीजल मूल्य में बढ़ोतरी कर किसानों पर बोझ बढ़ा दिया है।

कोरोना काल में वैसे ही हर उद्योग बंद हो गए। बेरोजगारी बढ़ी ही थी। कोरोना काल में और ज्यादा बढ़ गई। देशवासियों को कृषि पर आस थी कि खेती अच्छी होगी तो महंगाई कुछ हदतक कम होगी। परंतु पेट्रोल व डीजल मूल्य में बढ़ोतरी कर देशवासियों की आस को भी तोड़ दिया गया है। क्योंकि डीजय मूल्य में बढ़ोतरी से किसानों पर बहुत बड़ा बोझ बढ़ गया है। खेती करना भी अब मुश्किल हो गया है।

श्री झा ने कहा, पिछले 5 मार्च से लगातार पेट्रोल व डीजल मूल्यों में बढ़ोतरी हुई है। जिला कांग्रेस कमेटी ने एक मांग पत्र महामहिम राष्ट्रपति को भेजा है जिसमें 5 मार्च 2020 के बाद पेट्रोल व डीजल के दामों व उत्पाद शुल्क में की गई बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की है।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| Contractor Ajay Mahakal Murder | अपराध की दुनिया से ताल्लुक...ठेकेदार अजय महाकाल का मर्डर, गोलियों से किया छलनी

धरना में पार्टी नरेंद्र झा,मीना देवी कुशवाहा, प्रफुल्ल चंद्र झा, अधिवक्ता संजय कुमार मिश्र,अकील अंजूम,मनोज कुमार मिश्र,विजय कुमार झा भोला, मनोरंजन सिंह,आलोक कुमार झा, जय कुमार झा, अजय झा,विनय कुमार झा,धनेश्वर ठाकुर,प्रमोद कुमार मंडल,अशोक कुमार,मुकेश कुमार, नित्यानंद झा, संतोष राम, विजय कृष्ण झा, विवेक कुमार झा, नेहाल शेख, मो. हसन, रविंद्र कुमार,अमर ठाकुर समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें