अप्रैल,28,2024
spot_img

रहिका में पिकअप से कुचलकर सिंहवाड़ा की अधेड़ महिला की मौत, विरोध में ग्रामीणों ने रहिका बेनीपट्टी मुखयमार्ग को किया जाम

spot_img
spot_img
spot_img

रहिका।  रहिका थाना क्षेत्र के सतलखा पौना मोड़ के समीप पिकअप वान की चपेट में आने से एक 55 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मिली सूचना के अनुसार बालू से लदा पीकअप बेनीपट्टी से रहिका की ओर तेज रफ्तार से जा रहा था। सतलखा पौनामोड के समीप तेज रफ्तार से जा रहे पीकअप वान चालक का नियंत्रण खो गया जिससे सड़क किनारे खड़ी महिला को कुचल दिया। मृतक महिला की पहचान अड़ेर थाना क्षेत्र के सिंहवाड़ा गांव के मो.नजीर की पत्नी तहदीला खातून के तौर पर हुई।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Benipatti News| तिसियाही उमगांव-बेनीपट्टी मुख्य सड़क पर Observers...खुली थी 24 दोहिया-चारपहिया वाहनों की डिक्की...SST Team-3 का Action...और गुजरता काफिला

 

जानकारी के अनुसार तहदीला अपनी बहन से मिलने सिंहवाड़ा से सतलखा मनसाही मो. जान के घर आने को तुरंत कुछ ही देर उतरी ही थी। अचानक यह हादसा हो गया। प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो पिकअप चालक तेज रफ्तार से चला रहा था। महिला को कुचलते हुए सड़क किनारे खड़ी स्कार्पियो को ठोकर मारते हुए पिकअप पलट गई।

हलांकि चालक भागने में सफल रहा। लगातार घट रहे सड़क दुर्घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने रहिका बेनीपट्टी मुखयमार्ग को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रहिका थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच आक्रोशितों से वार्ता करने की पहल शुरू की। परंतू आक्रोशितों ने मृतक के परिवार को मुआबजा देने एवं मोड़ के समीप ब्रेकर लगाने की मांग कर रहे थे। जिसके वरीय अधिकारी के आयवासन के बाद जाम समाप्त कराया गया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Harlakhi News| एनएच 227 पर दो बाइक की सीधी टक्कर, एक की मौत, तीन नाजुक

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें