मई,17,2024
spot_img

मधुबनी का बसैठ…जहां कोजागरा के अगले दिन मां दुर्गा की प्रतिमा का होता विसर्जन

spot_img
spot_img
spot_img

फोटो: बेनीपट्टी के बसैठ में विसर्जन को जाती मां दुर्गा की प्रतिमा

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र का बसैठ में दुर्गापूजा और प्रतिमा विसर्जन काफी चर्चा में रहता है। यहां शुरू से ही कोजागरा पर्व संपन्न होने के बाद ही माता दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित की जाती है।

प्रखंड के लगभग अधिकांश गांव, जहां प्रतिमा निर्माण करा पूजा आयोजित की जाती है, वहां दशहरे के दिन ही मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया जाता है, पर बसैठ गांव में कोजागरा के समापन के उपरांत मां दुर्गा को विसर्जन शोभायात्रा निकालकर विदा किया जाता है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani LokSabha Chunav'24 | India-Nepal Border पर High Alert Mode ON!, ज्वाइंट पेट्रोलिंग, 18 से बॉर्डर सील

इसके कारण बसैठ का यह पूजास्थल हमेशा से चर्चा में रहा है। बता दें कि 26 सितंबर से शारदीय नवरात्र आरंभ हुई थी, जो 5 अक्टूबर को दशहरा के दिन विसर्जन के साथ इस वर्ष के दुर्गापूजा का समापन किया गया था। वहीं बसैठ में दशहरा के छठे दिन और कोजागरा के अगले दिन सोमवार की शाम प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

इधर विसर्जन के दौरान बज रहे भक्तिमय गीतों से माहौल गूंज उठा था। लोग भक्तिमय गीतों के धुन पर देर रात तक थिरकते रहे। साथ ही भक्तिमय माहौल के बीच मां के प्रतिमा को बसैठ चानपुरा स्थित लोहापुल के समीप जल में प्रवाह किया गया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani news। Babubarhi news। कच्चे बांस में उलझ गई करंट, रिटायर्ड टीचर की मौत

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें