spot_img

Madhubani News | वर्दी का धौंस, थप्पड़ मार दरोगा… VIDEO VIRAL

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | वर्दी का धौंस, थप्पड़ मार दरोगा…VIDEO VIRAL हो गया है।दरोगा ने वाहन चेकिंग के दौरान बाइक चालक को मारी थप्पड़। चाबी देने से मना किया तो दिखा दी वर्दी की ताकत वीडियो वायरल।

- Advertisement -

Madhubani News | थप्पड़ मारते एसआई ध्यानी पासवान की यह तस्वीर ही नहीं वीडियो भी वायरल है

देशज टाइम्स पर जो तस्वीर आप देख रहे हैं वह साफ है, वाहन जांच के दौरान थप्पड़ मारते एसआई ध्यानी पासवान की यह तस्वीर ही नहीं वीडियो भी वायरल है। साथ ही, एक ऑडियो भी वायरल है। एक्सीडेंटल केस में खर्चा पानी मांगने का।  देशज टाइम्स वीडियो या ऑडियो की पुष्टि नहीं करता। हम वही दिखा रहे जो वायरल है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

Madhubani News | एसआई वाहन जांच के दौरान थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं

मधुबनी जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक एसआई वाहन जांच के दौरान थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। हालांकि वीडियो में सुना भी जा सकता है, उक्त पुलिसकर्मी बाइक की चाबी मांग रहा था। बाइक चालक द्वारा चाबी नहीं देने पर पुलिस कर्मी ने उसे थप्पड़ मार दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दिल्ली-रांची के बाद बिहार की बारी! पटना में छात्रों का 'महाआंदोलन' आज से शुरू, लालू-तेजस्वी का मिला साथ - 'छात्र न्याय सत्याग्रह'

Madhubani News | यह वायरल वीडियो मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के पिपरौन का है

यह वायरल वीडियो मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के पिपरौन का है। जहां पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के निर्देश पर पुलिस बल वाहन जांच कर रहे थे। उक्त पुलिस कर्मी की पहचान एसआई ध्यानी पासवान के रूप में हुई है। एसआई ध्यानी पासवान हरलाखी थाने में कार्यरत हैं। हालांकि सवाल यह भी उठता है कि पुलिस समझाकर भी बाइक की चाबी ले सकती थी, क्या थप्पड़ मारना जरूरी था।

यह भी पढ़ें:  सीवान NEET प्रदर्शन में पुलिस ने चलाई थी AK-47! बिहार सरकार का सुप्रीम कोर्ट में 'कबूलनामा'

Madhubani News | थप्पड़ मारना कानूनन अपराध

बता दें कि थप्पड़ मारना कानून की दृष्टि से अपराध है। हालांकि वीडियो में यह सुना भी जा सकता है कि गलती हुआ हो या नहीं बाईक का चाबी दे दो? हालांकि अब सवाल यह उठता है कि पुलिस कर्मी को थप्पड़ मारने का अधिकार किसने दिया। पुलिस की ऐसी छवि अच्छे पुलिस कर्मियों को भी बदनाम करने का काम करता है। इससे लोगों में पुलिस के प्रति भय जागृत होता है।

एसआई का एक कथित ऑडियो भी वायरल है जिसमें एक्सीडेंटल मामले में खर्चा पानी की जा रही मांग (ऑडियो की पुष्टि देशज टाइम्स नहीं कर रहा। हमारे पास थप्पड़ मारते वीडियो भी है जो हम यहां दिखाना उचित नहीं समझ रहे)

Madhubani News | एक्सीडेंटल केस में खर्चा पानी मांगने का एक ऑडियो भी वायरल है

वहीं हरलाखी थाने में कार्यरत एसआई ध्यानी पासवान का एक्सीडेंटल केस में खर्चा पानी मांगने का एक ऑडियो भी वायरल है। इसमें एसआई व फरियादि की बातचीत का कुछ अंश है।

Madhubani News | काहे ला हम रोक कर रखेंगे!

काहे ला हम रोक कर रखेंगे कोर्ट कचहरी काहे ला ना दौड़ा देंगे। जकरा चोट लगल ओकरा पैसा मिले थाना वाला यहां ###(गाली शब्द है जो मैं लिख नहीं सकता) उखारई हई। ना!! काहे ना लाना तोर पर केश ही करवा देव। काहे ला हम रोक कर रखेंगे! वहीं हरलाखी थाना के पुलिस कर्मी एसआई ध्यानी पासवान यह भी बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  बिहार में माफियाओं की उल्टी गिनती शुरू! पुलिस ने जब्त की 108 करोड़ की संपत्ति| पढ़िए - अब हर जिले में EOU का अपराधियों की वित्तीय रीढ़ तोड़ने की रणनीति!

Madhubani News | सब पैसा महिला को द देल कई! पंच वह भी निर्णय करता है थाना पर भी कागज उठभी!! उहो खर्चा लगतव!!

सब पैसा महिला को द देल कई! पंच वह भी निर्णय करता है थाना पर भी कागज उठभी!! उहो खर्चा लगतव!! हालांकि फरियादी और पुलिस कर्मी की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस यह भी बता रही है कि चोट लगी हुई थी। लेकिन पुलिस को खर्चा पानी चाहिए कागज उठाने का।

 

Madhubani News | पूर्व में भी इसी थाने के एएसआई का रिश्वत लेते वीडिओ हुआ था वायरल एसपी ने किया था सस्पेंड

विदित हो कि इसी थाने के एक एएसआई मनोज राम का रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद एएसआई ने उस समय वीडियो बनाने वाले पत्रकार को धमकाया व एसपी को भी खरी खोटी सुनाने का काम किया था। जिसके बाद मधुबनी के पुलिस अधीक्षक ने मामले में संज्ञान लेते हुए एएसआई को सस्पेंड कर दिया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर Bihar Police Result ! बिहार पुलिस में नौकरी का सपना हुआ पूरा! 5312 पदों पर 27 हजार से ज्यादा पास, तुरंत देखें...

Bihar Police Result: केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने बिहार में 5,312 सिपाही पदों के लिए लिखित परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। मद्य निषेध सिपाही, चालक और विशेष शाखा सिपाही भर्ती में#BiharPoliceResult,#CSBCBihar,#BiharJobs

Madhubani News ओडिशा के DGP बने मधुबनी के विनयातोष मिश्रा! मिथिलांचल समेत पूरे बिहार के लिए गर्व का क्षण! | पढ़िए – साइबर अपराध,...

Madhubani News: मधुबनी के पौना गांव निवासी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विनयातोष मिश्रा को ओडिशा का पुलिस महानिदेशक (DGP) बनाया गया है। इस नियुक्ति से मिथिलांचल और बिहार में गर्व का म#MadhubaniNews,#BiharIPS,#OdishaDGP

D.El.Ed एडमिशन: बड़ी खुशखबरी!Bihar D.El.Ed Admission आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, देखें पूरा शेड्यूल और पहली लिस्ट

Bihar D.El.Ed Admission: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने D.El.Ed सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 अगस्त तक बढ़ा दी है। जानें पूरा शेड्यूल और नामांकन प्रक्रिया।#BiharDElEd,#DElEdAdmission,#BSEB

बांकीपुर MLA बनते ही प्रशांत किशोर का पहला बड़ा वार! DGP Vinay Kumar से मिलकर उठाई 3 समस्याएं

Prashant Kishor Bankipur: बांकीपुर के नए विधायक प्रशांत किशोर ने शपथ लेते ही एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने डीजीपी विनय कुमार से मिलकर क्षेत्र की तीन प्रमुख समस्याओं - ट्रैफिक, वेंडरों#PrashantKishor,#BankipurNews,#BiharPolitics