spot_img

Madhubani News | Baburahi के दुकानों और प्रतिष्ठानों में रेड, एक बाल श्रमिक मुक्त

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | Baburahi News | बाबूबरही के दुकानों और प्रतिष्ठानों में रेड, एक बाल श्रमिक मुक्त कराया गया है। ऐसा, मधुबनी के जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा के निर्देश पर हुआ है। जहां सदर अनुमंडल के बाबूबरही प्रखंड में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बाल श्रमिकों की मुक्ति के लिए धावा दल के साथ विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में सघन जांच अभियान चलाया।

- Advertisement -

Madhubani News | सुरेंद्र मिष्ठान भंडार भूपति चौक से 1 बाल श्रमिक को मुक्त

इसी क्रम में सुरेंद्र मिष्ठान भंडार भूपति चौक से 1 बाल श्रमिक को विमुक्त कराया गया। विमुक्त बाल श्रमिक को बाल कल्याण समिति के समक्ष उपस्थापित कर निर्देशानुसार उन्हें बाल गृह में रखा गया है। बाल एवं किशोर श्रम ( प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के तहत नियोजक के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

Madhubani News | बाल श्रमिकों से कार्य कराने वालों को 20 से 50 हजार तक का जुर्माना, 2 वर्षों तक के कारावास का प्रावधान

श्रम अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि बाल श्रमिकों से किसी भी दुकान या प्रतिष्ठान में कार्य कराना बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के अंतर्गत गैरकानूनी है। बाल श्रमिकों से कार्य कराने वाले व्यक्तियों को 20 से 50 हजार तक का जुर्माना और 2 वर्षों तक के कारावास का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा एमसी मेहता बनाम तमिलनाडु सरकार 1996 में दिए गए आदेश के आलोक में नियोजकों से 20 हजार प्रति बाल श्रमिक की दर से अलग से राशि की वसूली की जाएगी जो डीएम के पदनाम से संधारित जिला बाल श्रमिक पुनर्वास सह कल्याण कोष में जमा किया जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Smuggling मधुबनी में 'चाची सिंडिकेट' को लगा तगड़ा झटका! 13 लाख नेपाली करेंसी संग दबोचा गया मुख्य तस्कर | पढ़िए - दवा कारोबार की आड़ में नशीली धंधा

Madhubani News | सीएम राहत कोष से 25 हजार रूपए की राशि भी दी जाती है

इस राशि को जमा नहीं कराने वाले नियोजक के विरुद्ध एक सर्टिफिकेट केस या नीलाम पत्र वाद अलग से दायर किया जाएगा। श्रम अधीक्षक ने बताया कि पात्र बाल श्रमिक को शैक्षणिक पुनर्वास के अतिरिक्त तीन हजार रुपया की तत्काल सहायता राशि तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से 25 हजार रूपए की राशि भी दी जाती है। जिसे उनके अठारह वर्ष की आयु पूरी करने की अवधि तक का एफडी कराया जाता है जो उनके आगे की पढ़ाई या अन्य कार्यों में मदद के लिए प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Child Labour मधुबनी में बड़ा फैसला: इन 63 पंचायतों से खत्म होगी बाल मजदूरी, बच्चों का भविष्य होगा सुरक्षित!

Madhubani News | परिवार को प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की सुविधा

इसके अतिरिक्त उनके परिवार को प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित भी कराया जाता है जिसकी मॉनिटरिंग डीएम के द्वारा प्रत्येक माह के जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों से की जाती है।।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News रीढ़ की बीमारी ने छीनी चाल, फिर भी नहीं मानी हार! मधुबनी के इस लाल ने तीसरे एशियाई पैरा गेम्स में बनाया स्थान | पढ़िए - शम्स आलम -कराटे से पैरा-तैराकी तक का सफर

Madhubani News | दस महीनों में 51 बाल श्रमिकों को कराया जा चुका है मुक्त

दस महीनों में अभी तक मधुबनी जिले के विभिन्न प्रखंडों से धावा दल की ओर से 51 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराकर उनका पुनर्वासन लगातार कराया जा रहा है। धावा दल टीम के सदस्य के रूप में राजेश कुमार सिंह श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बाबूबारही, संतोष कुमार पोद्दार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी घोघरडीहा, रमण कुमार सिंह श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी फुलपरास, हरि प्रसाद सर्वो प्रयास संस्था के प्रतिनिधि एवं चाइल्डलाइन के प्रतिनिधि तथा पुलिस टीम शामिल थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News रीढ़ की बीमारी ने छीनी चाल, फिर भी नहीं मानी हार! मधुबनी के इस लाल ने तीसरे एशियाई पैरा गेम्स में बनाया...

Bihar Para Swimmer: मधुबनी के अंतर्राष्ट्रीय पैरा-तैराक शेख मोहम्मद शम्स आलम को 2026 एशियाई पैरा गेम्स के लिए चुना गया है। यह उनका लगातार तीसरा एशियाई पैरा गेम्स होगा। उन्होंने स्व#BiharParaSwimmer,#AsianParaGames,#MadhubaniNews

बिहार का जलवा! 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में 4 हस्तियों ने बढ़ाया मान, जानें किसे क्या मिला

Bihar National Film Awards: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में बिहार के चार हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। संजय मिश्रा, कमलेश कुमार मिश्रा, मीनती मिश्रा और संजीव श्रीवास्तव को राष#BiharNews,#NationalFilmAwards,#SanjayMishra

Bhagalpur Drowning स्कूल से लौटे मासूमों को निगल गया तालाब! भागलपुर में दो बच्चों की दर्दनाक मौत, हिल गया पूरा गांव

Bhagalpur Drowning: भागलपुर के कहलगांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। स्कूल से लौटे दो नाबालिग छात्र तालाब में नहाने के दौरान डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। पूरे गांव में#BhagalpurNews,#KahalgaonTragedy,#StudentDrowning

Bihar Weather Alert आपके शहर में कब होगी बारिश? IMD का बड़ा अलर्ट जारी, बिहार समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम!

Bihar Weather Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 18 सितंबर से बिहार समेत पूर्वी और उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। अंडमान सागर में निम्न दब#BiharWeather,#RainAlert,#IMDForecast