back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Madhubani News | 2 शादियां, दोनों पत्नी दूर….और फांसी पर लटकी मिली युवक की लाश

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बासोपट्टी थाना क्षेत्र के इजोत गांव में 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला उजागर होते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस की तहकीकात तेज हो गई। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

 

- Advertisement -

Madhubani News | परिवार में अकेला था

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान राम सोगारथ ठाकुर के 32 वर्षीय पुत्र अवधेश ठाकुर के रूप में की गयी है। ग्रामीणों ने बताया कि परिवार में अकेला था उनकी दो शादी हुई थी।

- Advertisement -

Madhubani News | दोनों पत्नी 14 साल पहले छोड़कर चली गई थी

किसी कारणवश उनकी दोनों पत्नी 14 साल पहले छोड़कर चली गई थी। तभी से वह अकेला हो गया था। इन दिनों शराब का सेवन अत्यधिक करने लगा था। वह हमेशा शराब के नशे में अकेला घर में रहा करता था। मंगलवार की रात उन्होंने गले में फंदे डालकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें:  Jeevika Didis के लिए बिहार सरकार का ऐतिहासिक फैसला: 67 करोड़ की आयकर छूट से खुलेंगे समृद्धि के द्वार!

Madhubani News | सुबह कमरे में मिली फंदे पर लटकी लाश

सुबह कमरे को बंद देख पड़ोसी उन्हें जगाने गए तो फंदे से लटका देखा। इसके बाद शोर मचाकर अन्य पड़ोसी को इकट्ठा किया। स्थानीय लोगों की ओर से थाना को सूचना दी गई। सूचना पाकर सब इंस्पेक्टर रविंदर कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Aaj Ka Rashifal: 23 फरवरी 2026 का संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों से प्रवाहित होती ऊर्जा और ग्रहों के...

Aaj Ka Panchang: 23 फरवरी 2026, सोमवार का पावन पंचांग

Aaj Ka Panchang: आज 23 फरवरी 2026, सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की भक्ति...

Zareen Khan की मां अस्पताल में भर्ती: एक्ट्रेस ने मांगी दुआएं, कहीं ये बात!

Zareen Khan News: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में अक्सर सितारों की निजी जिंदगी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें