spot_img

इंडो-नेपाल बार्डर पर नकली नोट कारोबार का भंडाफोड़, Madhubani के भैरवस्थान से 13 लाख जाली नोट समेत दो प्रिंटर, नोट रंगने वाली मशीन, 4 मोबाइल बरामद,

spot_img
- Advertisement -

धुबनी से बड़ी खबर आ रही है। यहां भारी मात्रा में पुलिस ने जाली नोट बरामद किया है। इससे पहले बिहार के मुजफ्फपुर से भारी मात्रा में लाखों के जाली नोट बरामद किए गए थे। यह देश में नोटबंदी के बाद की सबसे बड़ी नकली नोट का खेप था जो पकड़ाया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

वहीं, अब मधुबनी के भैरव स्थान थाना क्षेत्र में बुधवार को 13 लाख 100 रुपये भारतीय जाली नोट व प्रिंटिंग मशीन पुलिस ने बरामद की है।

- Advertisement -

 

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से दो प्रिंटर व नोट को रंगने के लिए ब्लू, मेजेंटा,पीला, काला, रंग की पर्याप्त शीशी भी बरामद की गई। चार सेट मोबाइल बरामद किया गया।

पांच लाख चौंसठ हजार रुपये का दो हजार का जाली नोट घटनास्थल से बरामद हुई, जबकि छह लाख सोलह हजार पांच सौ रुपये का पांच सौ का जाली भारतीय करेंसी मिली है। दो सौ का नकली नोट अठत्तर हजार रुपये बरामद हुआ है। एक सौ के नकली नोट की संख्या एकतालीस हजार छह सौ बतायी गयी है।

जाली नोट छपाई कारोबार में भारत- नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के लौकही थाना के एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छापेमारी के क्रम में अभियुक्त प्रेम कुमार कामत ग्राम अटरी, थाना लौकही को गिरफ्तार किया गया है। घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया जारी है।

पुलिस भैरवस्थान पुलिस के मुताबिक जाली नोट तैयार करने में सक्रिय गिरोह की संलिप्तता उजागर हुई है। जाली नोट छपाई की कारोबार में भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र के किसी बड़े गिरोह की संलिप्त होने की आभास है।

छापेमारी दल में आशीष नंदन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी झंझारपुर,महफुज आलम, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष, झंझारपुर,ललन चौधरी, पुलिस निरीक्षक, झंझारपुर अंचल,पुलिस अवर निरीक्षक रूपक कुमार अम्बूज, थानाध्यक्ष भैरवस्थान शामिल थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सीवान में पुलिस पर पथराव! 70 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, 3 पुलिसवाले घायल

Bihar Police Attack: सीवान में एक सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें एक ASI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए. मौके पर भारी बल तैनात ह#BiharPoliceAttack,#SiwanNews,#RoadAccident

बिहार के शिक्षकों की बल्ले-बल्ले! अब घर बैठे मनचाही जगह होगा ट्रांसफर, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर |7 विशेष श्रेणियों में होगा स्थानांतरण

Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। शिक्षा विभाग ने 'बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026' लागू की है। अब ऑनलाइन आवेदन से घर बैठे ट्रांसफर होग#BiharTeacherTransfer,#ShikshakNiyamawali,#BiharEducation

PM मोदी का ‘मन की बात’ में बड़ा ऐलान: नौसेना से नालंदा तक, जानें आपके लिए क्या है खास!

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 135वें 'मन की बात' कार्यक्रम में पर्यावरण, बीमा, भारतीय संस्कृति, नौसेना और नालंदा विश्वविद्यालय पर खास चर्चा हुई, जिसे पटना में बि#PMMannKiBaat,#BiharBJP,#NarendraModi

दरभंगा में मौत और जंग – मां तुझे सलाम! बेटी को डूबता देख मां ने लगाई छलांग, फिर जो हुआ वो रुला देगा!

Darbhanga Drowning: दरभंगा में एक हृदय विदारक घटना में 8वीं की छात्रा सावित्री कुमारी की पोखर में डूबने से मौत हो गई। बेटी को बचाने के लिए गहरे पानी में कूदी मां की हालत गंभीर है औ#DarbhangaNews,#BiharTragedy,#PondDrowning