back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 18, 2026
spot_img

Khutauna News: मिट्टी में दबकर 13 साल के रमजान की मौत, घटनास्थल पर ये 2 बोतल शराब क्या कहता है

spot_img
- Advertisement - Advertisement

खुटौना, मधुबनी देशज टाइम्स। प्रखंड के लौकहा थाना के चतुर्भुज पिपराही पंचायत अंतर्गत खिलही गांव में शुक्रवार दोपहर एक 13 वर्षीय लड़के की मिट्टी में दबने से मौत हो गई। जानकारी देते हुए मृतक के चाचा मो.अजीम ने बताया कि खिलही से झझरी चौक जा रहे कच्ची सड़क पर मिट्टी डाल सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा था जिसमें मेरे खेत से 7 फीट गढ्ढा कर मिट्टी सड़क पर डाला जा रहा था उसी दौरान खिलही निवासी मो .अनवर के 13 वर्षीय पुत्र मो .रमजान दो छोटे बच्चों के साथ खेल रहा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Earthquake Mock Drill: मधुबनी में भूकंप से निपटने की महा-तैयारी, प्रशासन की क्षमता का होगा असली टेस्ट

तभी गढ्ढा काफी गहरा होने की वजह से धसना गिर गया जिसमें बच्चे की दब कर मौके पर ही मौत हो गई।‌ शुक्रवार का दिन होने की वजह से परिजन नमाज अदा करने मस्जिद गए हुए थे। घटना के बाद जेसीबी चालक घटनास्थल से जेसीबी छोड़ फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

- Advertisement -

घटना की खबर मिलते ही पंहुची लौकहा पुलिस ने जेसीबी को जप्त कर थाने ले गई जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। हालांकि परिजन शव के पोस्टमार्टम के लिए मना कर रहे थे। लेकिन पुलिस के समझाने बुझाने पर मान गए। घटना के बाद से मृतक की मां हजरून खातून बार-बार बेहोश हो रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी में बंपर बहाली! 10वीं-12वीं पास युवाओं को मिलेगी ₹21,500 की नौकरी, जानें पूरी डिटेल

मृतक मासूम तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। वहीं ग्रामीणों के अनुसार घटनास्थल पर ब्लेक ओक की एक बोतल और जेसीबी मशीन के अंदर से दो विदेशी शराब की बोतल पायी गयी। जहां जेसीबी चालक द्वारा शराब के नशे में लापरवाही करने की वजह से घटना घटित हुई।

घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं बच्चे की सूरत और उसके गुणों के चर्चा की तारीफ करते लोग नहीं थक रहे।लौकहा थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर संतोष कुमार मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल मधुबनी भेजा जा रहा है तथा पीड़ित परिवारों के द्वारा दिये गये आवेदन पर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

फ्लिपकार्ट पर 65-इंच स्मार्ट टीवी डील्स: घर लाएं सिनेमाई अनुभव, बंपर बचत के साथ!

Smart TV: भारत में प्रीमियम एंटरटेनमेंट का अनुभव अब और भी सस्ता हो गया...

UP Board Exam: वायरल प्रश्न पत्रों पर यूपी बोर्ड का बड़ा बयान, छात्रों को दी ये अहम सलाह

UP Board Exam: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं से...

दिल दहला देने वाली खबर! Pravina Deshpande News: एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे का हुआ निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड

Pravina Deshpande News: बॉलीवुड गलियारों से एक के बाद एक लगातार बुरी खबरें आ...

Free Fire Max: आज ही पाएं मुफ्त डायमंड्स और एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स, इन कोड्स का करें इस्तेमाल

Free Fire Max: गेमिंग की दुनिया में तहलका मचाने वाला Free Fire Max एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें