spot_img

Khutauna News: मिट्टी में दबकर 13 साल के रमजान की मौत, घटनास्थल पर ये 2 बोतल शराब क्या कहता है

spot_img
- Advertisement -

खुटौना, मधुबनी देशज टाइम्स। प्रखंड के लौकहा थाना के चतुर्भुज पिपराही पंचायत अंतर्गत खिलही गांव में शुक्रवार दोपहर एक 13 वर्षीय लड़के की मिट्टी में दबने से मौत हो गई। जानकारी देते हुए मृतक के चाचा मो.अजीम ने बताया कि खिलही से झझरी चौक जा रहे कच्ची सड़क पर मिट्टी डाल सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा था जिसमें मेरे खेत से 7 फीट गढ्ढा कर मिट्टी सड़क पर डाला जा रहा था उसी दौरान खिलही निवासी मो .अनवर के 13 वर्षीय पुत्र मो .रमजान दो छोटे बच्चों के साथ खेल रहा था।

- Advertisement -

तभी गढ्ढा काफी गहरा होने की वजह से धसना गिर गया जिसमें बच्चे की दब कर मौके पर ही मौत हो गई।‌ शुक्रवार का दिन होने की वजह से परिजन नमाज अदा करने मस्जिद गए हुए थे। घटना के बाद जेसीबी चालक घटनास्थल से जेसीबी छोड़ फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime मधुबनी में अपराधियों का दुस्साहस! युवक को पीठ में मारी गोली, फिर पुलिस ने लिया ये बड़ा फैसला

घटना की खबर मिलते ही पंहुची लौकहा पुलिस ने जेसीबी को जप्त कर थाने ले गई जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। हालांकि परिजन शव के पोस्टमार्टम के लिए मना कर रहे थे। लेकिन पुलिस के समझाने बुझाने पर मान गए। घटना के बाद से मृतक की मां हजरून खातून बार-बार बेहोश हो रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा! लखनऊ से मैच जीतकर लौट रहे थे 4 क्रिकेटर, ट्रक में घुसी कार|तीन की मौत, एक गंभीर |नींद ने ली जान?

मृतक मासूम तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। वहीं ग्रामीणों के अनुसार घटनास्थल पर ब्लेक ओक की एक बोतल और जेसीबी मशीन के अंदर से दो विदेशी शराब की बोतल पायी गयी। जहां जेसीबी चालक द्वारा शराब के नशे में लापरवाही करने की वजह से घटना घटित हुई।

घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं बच्चे की सूरत और उसके गुणों के चर्चा की तारीफ करते लोग नहीं थक रहे।लौकहा थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर संतोष कुमार मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल मधुबनी भेजा जा रहा है तथा पीड़ित परिवारों के द्वारा दिये गये आवेदन पर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime: स्कॉर्पियो और गड्ढा में छिपा था 4.60 लाख का गांजा, मधुबनी पुलिस ने ऐसे पकड़ा 3 तस्करों को

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में महिला SI पर गिरी गाज – सस्पेंड! वायरल ऑडियो की जांच में हुए बड़े खुलासे , SSP जगुनाथ रेड्डी ने किया निलंबित

Darbhanga Police: दरभंगा में महिला प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक ईशु रानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन पर इंटरनेट मीडिया पर वायरल ऑडियो के आधार पर एक अभियुक्त को #DarbhangaPolice,#BiharPolice,#PoliceSuspension

पश्चिम चंपारण में हड़कंप! ट्रेन से कटा विशाल मगरमच्छ, रेलवे ट्रैक पर मिली दर्दनाक मौत-क्षत-विक्षत शव

West Champaran Crocodile: पश्चिम चंपारण में नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड पर बुधवार को एक विशाल मगरमच्छ ट्रेन की चपेट में आ गया. वाल्मीकिनगर-पनियहवा स्टेशन के बीच हुई इस घटना में वन्यजीव की #WestChamparan,#CrocodileDeath,#BiharNews

बड़ी खबर! बिहार में डेंगू का खतरा टला, इस साल एक भी मौत नहीं, आप भी रहें सुरक्षित

Bihar Dengue Cases: बिहार में डेंगू के मामलों में इस साल रिकॉर्ड कमी आई है, 5 अक्टूबर 2026 तक एक भी मौत दर्ज नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग की व्यापक कार्रवाई से पटना सहित पूरे राज्य #BiharDengue,#DenguePrevention,#HealthBihar

Darbhanga Crime क्या आज भी बिहार में ‘डायन’ के नाम पर होती है क्रूरता? दरभंगा में वृद्ध मां- विधवा बेटी पर बेरहम हमला |लूटी...

Darbhanga Crime News: दरभंगा के कमतौल में पड़ोसियों ने एक विधवा महिला और उसकी वृद्ध मां को 'डायन' बताकर घर में घुसकर बेरहमी से पीटा और सोने की बालियां छीन लीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर #DarbhangaCrime,#WitchcraftAccusation,#BiharNews