back to top
21 जून, 2024
spot_img

Madhubani News : इंडो-नेपाल बॉर्डर से दो विदेशी उज्बेकिस्तान की रहने वाली युवतियां गिरफ्तार

spot_img
Advertisement
Advertisement

धुबनी जिले के अंधरामठ थाना की पुलिस ने एसएसबी अंधरामठ के सहयोग से इंडो-नेपाल सीमा से दो उज्बेकिस्तानी महिला के साथ एक स्थानीय नागरिक को बुधवार की रात गिरफ्तार किया। दोनों उज्बेकिस्तानी महिलाएं भारतीय क्षेत्र से नेपाल जाने की फिराक में थी।

जानकारी के अनुसार, इंडो-नेपाल बॉर्डर पार करते समय दो विदेशी युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों की उम्र 35 वर्ष के आसपास हो सकती है। दोनों उज्बेकिस्तान की नागरिक बताई जा रही हैं। अन्धरामठ थाना और एसएसबी के जवानों ने इंडो-नेपाल बॉर्डर पर यह कार्रवाई की है।

हालांकि गुरुवार को पुलिस ने इसके बारे में बताया है कि अभी उनसे बातचीत नहीं हो पा रही है, क्योंकि भाषा अलग है। अलग भाषा होने के कारण पुलिस भी परेशान है क्योंकि उनसे पूछताछ नहीं हो पा रही है।

5 घंटे की तलाश के बाद लाया गया थाना
इस मामले की डीएसपी फुलपरास ने पुष्टि करते हुए कहा कि बुधवार करीब 12 बजे दो विदेशियों के इलाके में होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस तुरंत हरकत में आई और उनकी तलाश करने लगी। अन्धरामठ थाना और एसएसबी के जवानों ने अन्धरामठ और महादेव मठ के इलाके में नाकाबंदी कर दी। लड़कियां एक स्कार्पियो से थीं। करीब पांच घंटे के बाद पुलिस और एसएसबी जवानों के देर शाम तक नाकाबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया और थाना लेकर आई।

महिलाओं के पास से मिले पासपोर्ट के आधार पर उनकी पहचान बोजारोवा दिलदोराखून (40) और सविरोवा वरचनोम (31) के रूप में की गई है। उसके साथ अंधरामठ थाना के धरहारा गांव के विजय ठाकुर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विजय ठाकुर दोनों को स्कॉर्पियो से नेपाल पहुंचा रहा था। यह जानकारी फुलपरास के डीएसपी प्रभात कुमार शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि विदेशी महिलाओं के क्षेत्र में आने की गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर उन्होंने नरहिया ओपी, अंधरामठ थाना और एसएसबी को अलर्ट किया था। पुलिस के मुताबिक महिलाएं भारतीय क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से भ्रमण कर रहीं थीं। बुधवार को वे भुतहा से स्कॉर्पियो से नेपाल जाने की फिराक में थी। इसी क्रम में दुधैला के निकट उन्हें पकड़ लिया गया। उनके पास से नेपाल का वीजा भी पुलिस ने बरामद किया।

जरूर पढ़ें

Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

बिहार में अब 400 नहीं, हर महीने 1100 रुपये पेंशन! नीतीश कुमार का चुनावी...

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें