spot_img

मधुबनी के झंझारपुर में कंपनी के फाउंडर बनाने के नाम पर बीस लाख का फ्रॉड

spot_img
- Advertisement -

खनौर,मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र के बेलौंचा गांव के कुन्दन कुमार झा को कम्पनी का फॉउन्डर बनाने के नाम पर बीस लाख की ठगी का एक मामला प्रकाश में आया है।

- Advertisement -

थाना क्षेत्र के बेलौंचा गांव के स्व हरिशंकर झा के पुत्र कुन्दन कुमार झा ने थाने में आवेदन देकर कम्पनी के कर्मी की ओर से बीस लाख की ठगी का मामला दर्ज कराया है। आवेदन में कुन्दन कुमार झा ने बताया कि कॉम्बोक्रिप्टो कंपनी जिसका ऑनर विकास चावला, श्रेया शुक्ला, अनामिका सिंह एवं उदय जायसवाल जो लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के बख्तियारपुर से मेरे घर बेलौंचा आए और मुझे कम्पनी में निवेश और नौकरी देने की बात बताकर उदय जायसवाल के खाते में 17, 11, 500 लाख और नगद 3,00,000 लाख लेने के बाद पटना के कुछ लोगों से भी कंपनी में निवेश के लिए पैसा लगवाया था।

- Advertisement -

सबके साथ जूम मिटिंग कर टेलीफोनिक बात हमेशा करता था। हमलोगों को कम्पनी में फॉउन्डर पोस्ट के लिए बहाली करना था। हमलोगों को अक्टूबर 2021 में निवेश का पैसा वापस करने की बात भी थी। लेकिन कुछ दिनों के बाद फोन का नंबर बदल दिया गया और हमरा फोन भी ब्लॉक कर दिया गया।

- Advertisement -

इस सब बात को लेकर थानाध्यक्ष से इस घोखाधड़ी और ठगी करनेवाले पर कानूनी कार्रवाई करने की गुजारिश की है। थानाध्यक्ष नीलिमा कुमारी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांचोपरांत अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सीवान में 12 घंटे में चोरों का खेल खत्म! मंदिर से चोरी लाखों के गहने-मूर्ति बरामद, महिला समेत 3 दबोचे

Siwan Police: सीवान पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर दो मंदिरों से हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया। इस कार्रवाई में एक महिला समेत तीन चोरों को गिरफ्तार कर अष्टधातु की म#SiwanPolice,#TempleTheft,#BiharCrime

जहानाबाद-अरवल की बदहाल सड़कों को मिलेगी मुक्ति! बिहार सरकार का 82 करोड़ का मास्टरप्लान

Jehanabad News: जहानाबाद और अरवल जिलों में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बिहार सरकार ने 82 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की है। इससे शकुराबाद-कुर्था सड़क चौड़ी होगी#JehanabadNews,#BiharRoadProject,#ArwalDevelopment

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा! वीक्षकों के हाथ लगी उत्तर पर्ची, केंद्र अधीक्षक पर भी गिरी गाज

Bihar Police Recruitment: वैशाली में बिहार पुलिस सिपाही चालक भर्ती परीक्षा के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। हाजीपुर के एक सेंटर पर वीक्षकों के पास उत्तर पर्ची मिलने पर केंद्र अधीक्#BiharPoliceRecruitment,#VaishaliNews,#HajipurExamFraud

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का गृह प्रवेश: क्या अस्पतालों की बदहाली होगी दूर? मिला बड़ा संकेत!

Bihar Health Minister: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पटना में अपने नए सरकारी आवास 5 देशरत्न मार्ग में गृह प्रवेश किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज मिले#BiharHealthMinister,#NishantKumar,#PatnaNews