back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 4, 2026
spot_img

मधुबनी के मधेपुर में कोसी के जल स्तर में उतार चढ़ाव से 25 घर कटकर नदी में विलीन, खुले आसमान के नीचे आ गए बेघर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुख्य बातें
बेघर हुए परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश
भवानीपुर, बसीपट्टी के पूर्वी भाग,गोबरगढ़ा, लुचबानी, राधिकापुर, बघिनियां, टेंगराहा एवं भरगामा में फैलने लगा बाढ़ का पानी
फोटो :गढ़गांव में कोसी नदी में घर कटने से प्रभावित लोग

- Advertisement -

मधेपुर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। नेपाल के तराई इलाकों और उत्तर बिहार में हुई लगातार बारिश से कोसी नदी में आयी बाढ़ से जलस्तर में हो रहे उतार – चढ़ाव के कारण 25 लोगों के घर कट कर नदी में विलीन हो गए। इससे प्रखंड के गढ़गांव पंचायत में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। साथ ही प्रखंड के भवानीपुर, बसीपट्टी के पूर्वी भाग,गोबरगढ़ा, लुचबानी, राधिकापुर, बघिनियां, टेंगराहा एवं भरगामा में भी बाढ़ का पानी फैलने लगा है। गढ़गांव पंचायत के भवानीपुर में 21 लोगों के घर कटाव की चपेट में आकर नदी में विलीन हो चुके हैं। इससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। मधुबनी के मधेपुर में कोसी के जल स्तर में उतार चढ़ाव से 25 घर कटकर नदी में विलीन, खुले आसमान के नीचे आ गए बेघर गांवों में कोसी नदी का पानी घुसने से कई परिवार विस्थापित हुए हैं। घर कटने से विस्थापित हुए लोग खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को विवश हैं।

- Advertisement -

कोसी नदी में आयी बाढ़ से घर कटने के कारण भवानीपुर गांव के पीड़ितों में सुरेंद्र कामत, मसोमात शांति देवी, फुलेंद्र कामत, दुखन कामत, शंभु कामत, अमेरिका देवी, इंदल कुमार कामत, दीवाना मुखिया, अमेरिका देवी 2, चंद्रकला देवी, चुनचुन देवी, माला देवी, सुनीता देवी, रेणु देवी, गणेश सिंह, दिनेश सिंह, सुरेश सिंह, हीरा सिंह, गोपाल सिंह, बुचाई पासवान, राजकुमार पासवान, मुन्नी पासवान, मनोज पासवान, सोनम, सुरेंद्र मुखिया शामिल हैं। बाढ़ और कटाव से प्रभावित इलाके के लोग ऊंचे स्थानों पर अपने बाल-बच्चों एवं मवेशियों के साथ किसी तरह रहने को विवश हैं। मधुबनी के मधेपुर में कोसी के जल स्तर में उतार चढ़ाव से 25 घर कटकर नदी में विलीन, खुले आसमान के नीचे आ गए बेघरगढ़गांव पंचायत के मुखिया दीपेंद्र सिंह का कहना है कि कोसी नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव से कटाव का कहर तेज हो गया है। गांवों की सड़कों पर नदी के पानी का बहाव हो रहा है। इससे आवागमन का संकट उत्पन्न हो गया है। पशुचारा से लेकर बच्चों को ठीक से खाना नहीं मिल पाने से कोसी पीड़ित परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Road Accident: बेनीपट्टी में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर

सीओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व कर्मचारी चंद्रशेखर यादव को घर कटाव से विस्थापित परिवारों का जांच कर जांच प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिये गए हैं। जांच प्रतिवेदन मिलने के उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Celebrity Rental Income: अमिताभ बच्चन से सलमान खान तक, ये सितारे किराए से कमाते हैं लाखों!

Celebrity Rental Income: ग्लैमर की दुनिया में जहां सितारे अपनी एक्टिंग और फिल्मों से...

Iranian Warship Sinks: भारत से लौट रहा ईरानी युद्धपोत डूबा, 101 नौसैनिक लापता, क्या अमेरिका-इजरायल ने किया हमला?

Iranian Warship Sinks: समंदर की लहरें केवल जहाजों को ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय रिश्तों...

रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा वेडिंग: ‘विरोश’ की शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम!

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: साउथ सिनेमा के सबसे चहेते कपल रश्मिका मंदाना और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें