spot_img

Madhubani News|Rahika News| 37.45 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, वाहन जब्त

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| Rahika News| 37.45 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को रहिका पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। वाहन भी जब्त कर पुलिस आगे की तहकीकात में जुटी है। जहां,मधुबनी जिला मुख्यालय से सटे रहिका थाना पुलिस ने इंसाफ चौक के पास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मधुबनी के निर्देश में वाहन चेकिंग एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था।

- Advertisement -

Madhubani News|Rahika News| दो तस्करों को मादक पदार्थ के साथ दबोचा

वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दो व्यक्तियों को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों की पहचान ग्राम सराय खास पटेरा थाना सराय जिला वैशाली के उमेश साह के पुत्र नीरज कुमार, धर्मदेव पासवान के पुत्र विजय कुमार को मादक पदार्थ गांजा सात पैकेट में कुल मात्रा 37.45 किलो ग्राम बरामद कर लिया।

- Advertisement -

Madhubani News|Rahika News| चार चक्का वाहनों की तलाशी के दौरान धराए दोनों तस्कर, गांजा भी बरामद

साथ ही रेनॉल्ट चार चक्का वाहन को भी रहिका पुलिस के द्वारा जप्त कर लिया गया।
रहिका थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के निर्देश पर इंसाफ चौक के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसमें एक चार चक्का वाहन को तलाशी लेने पर वाहन से 37.45 किलोग्राम गांजा दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, मधुबनी में NID के अस्थायी कैंपस का निरीक्षण, बिहार को मिलेगी नई पहचान

Madhubani News|Rahika News| थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार, चौकीदार ललित, अमित और किशोर का एक्शन

गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई हेतु व्यवहार न्यायालय मधुबनी भेज दिया गया है जहां 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में लेते हुए कारा मंडल रामपट्टी मधुबनी भेज दिया गया। मौके पर थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार, चौकीदार ललित पासवान, अमित कुमार पासवान व किशोर पासवान के साथ अन्य पुलिस बल मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna News: पटना में BPSC TRE-4 का बवाल, छात्रों का जबरदस्त प्रदर्शन, नारेबाजी, बड़ी डिमांड

BPSC TRE-4: बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे छात्रों का गुस्सा एक...

Bhagalpur News: भागलपुर, नवगछिया से सीमांचल Vikramshila Setu टूटने के दर्द में, जाम और हाहाकार! अब कोलकाता से आएंगे मालवाहक जहाज, जानें कब से...

Vikramshila Setu: भागलपुर और नवगछिया के बीच जीवनरेखा माना जाने वाला विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त...