
मुख्य बातें
जिला मुख्यालय में आयोजित धरना को सफल बनाने को ले सरपंच पंच संघ की बैठक
सभी सरपंच पंच को धरना में शामिल होने के लिए कहा गया
फोटो: बेनीपट्टी प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीपीसी भवन में बैठक में मौजूद सरपंच, पंच व अन्य
बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड कार्यालय स्थित टीपीसी भवन के सभागार में प्रखंड सरपंच पंच संघ की बैठक हुई। जिसमें जिला मुख्यालय में 5 अगस्त को आयोजित धरना प्रदर्शन को सफल बनाने सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी।
बैठक में सरपंच पंच संघ के प्रदेश संयोजक पुष्पेंद्र ठाकुर ने कहा कि 5 अगस्त को मधुबनी समेत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में 11 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन का आयोजन होगा। जिसमें बेनीपट्टी प्रखंड सहित जिले के सभी सरपंच और पंच को काफी संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाना है़। ताकि ग्राम कचहरी के सभी समस्याओं का आंदोलन के माध्यम से समाधान कराया जा सके।
वहीं जिलाध्यक्ष वशिष्ठ कुमार झा ने कहा कि सरकार ग्राम कचहरी के प्रतिनिधि व कर्मियों के लंबित मासिक नियत भत्ता, मानदेय, राज्य पंचम और षष्ठम वित्त आयोग द्वारा अनुशंसित कार्यालय सहायता अनुदान, निजी भवन में संचालित कार्यालय का किराया राशि, प्रशासनिक व्यय मद सहित अन्य मदों का भुगतान अविलंब करें। साथ ही बिहार पंचायती राज अधिनियम 2006, ग्राम कचहरी नियमावली 2007 का अनुपालन कराने में पुलिस प्रशासन और न्यायालय द्वारा सहयोग प्रदान किया जाय। जबकि पंचायत सरकार भवन में ग्राम पंचायत और ग्राम कचहरी को सुव्यवस्थित किया जाय।
कचहरी सचिव और न्यायमित्र का नियोजन विभागीय निर्देश के आलोक में कराया जाय। उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम कचहरी को आदर्श ग्राम कचहरी प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कृत करने हेतु पंचायतीराज विभाग को अनुशंसित किया जाय।
बैठक में देवचंद्र सिंह, दिलीप कुमार ठाकुर, कांति झा, प्रमिला देवी, हरिदेव यादव, महेश कुमार, सुधीर कुमार झा, गुड़िया देवी, सावित्री देवी, निर्मला देवी, मो. आवेश अंसारी, कृष्ण मोहन पंडित, आशिक सिंह, विष्णु प्रसाद मेहता, उपेंद्र यादव, मो. हुसैनी, दिलीप पासवान, पिंकू पासवान, मो. सलीम, मो. अरमान, अजित कुमार यादव सहित कई सरपंच, पंच व सरपंच के प्रतिनिधि मौजूद थे।



