लौकही, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड के अंधरामठ पुलिस ने फर्जी सीआईडी गिरोह को रौब दिखा रुपया ऐंठने तथा दुकानदारों को धमकाकर अवैध वसूली जैसे मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया (7 fake CID arrested in Madhubani) है।
उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कुल सात लोगों का गिरोह जो सीआईडी के नकली आईकार्ड का रौब दिखाकर कर दुकानदारों से हजारों रूपए की अवैध वसूली किया करता था जिनमें दुकानदारों के पास जाकर गांजा, प्रतिबंधित सीरप कॉरेक्स आदि के नाम पर धमका कर वसूली और छीनाझपटी जैसे संगीन मामलों को अंजाम दे रहा था।






जिसे स्थानीय थाना क्षेत्र निवासी शीतल प्रसाद साह के आवेदन पर जब पूछताछ की गई तो खुद को सीआईडी का रौब दिखाने लगे। सख्ती से जब आईकार्ड मांगा गया तो फर्जी निकला।
आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि आरोपियों के पास से दिल्ली नम्बर प्लेट का चार चक्का वाहन मारुति स्विफ्ट डिजायर कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर डीएल 9 सी वाय 1958, एक पैशन प्रो मोटर बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 32 जेड 6425, एक वॉकी-टॉकी, करप्शन इंटीलिजेंस डिटेक्टिव (सीआईडी) का बोर्ड, दो मोबाइल फोन तथा 6 आईकार्ड बरामद किया गया।
वहीं, पुलिस ने आरोपियों की पहचान जिले के खुटौना प्रखंड अंतर्गत ललमानियां ओपी थाना क्षेत्र के धनुषी सरसीमा गांव के जितेंद्र कुमार साफी (29), अरुण कुमार साफी (19), पंकज कुमार दास (20), पुनिता कुमारी (25) एवं ललमानियां ओपी थाना क्षेत्र के घोरमोहना निवासी रुमांशु कुमार (19), संतोष कुमार (23) तथा देवेन्द्र प्रसाद यादव (27) के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।








