back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

दरभंगा-मधुबनी NH 57 पर सकरी में बड़े टैंकर में बीच दोपहर लगी भीषण आग, धू-धूकर जला वाहन, ग्रामीणों ने कहा, हो रही थी पेट्रोल की चोरी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रभंगा और मधुबनी के बोर्डर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। मामला एनएच 57 से जुड़ा है जहां मधुबनी के सकरी थाना के बजरंग चौक के पास एक बारह चक्का टैंकर में भीषण आग लग गई। आग लगने से बड़े ब्लॉस्ट की आशंका से सहमे ग्रामीण वहां पहुंचे और तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। पढ़िए पूरी खबर, क्यों पुलिस की कार्यशैली से नाराज हैं नरपतनगर के लोग, पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब दो बजे दरभंगा (Darbhanga) मधुबनी(Madhubani) बॉर्डर पर भयंकर ब्लास्ट होते-होते बचा है। यहां पेट्रोल टैंकर में भीषण आग लग गई। इससे दरभंगा-मधुबनी के NH 57 पर घंटों अफरा-तफरी मच गया।

- Advertisement -

मौके पर ग्रामीणों ने पहुंचकर मोर्चा संभाला और तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाना और फायर ब्रिगेड को दी। मगर दरभंगा-मधुबनी मुख्य पथ पर सकरी थाना के बजरंग चौक पर इस बारह चक्का गाड़ी में भीषण आग लगने की घटना से आसपास के दुकानदार और ग्रामीण पूरी तरह से सहम गए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी को मिली Craft Tourism Village की ऐतिहासिक सौगात, जितवारपुर बनेगा बिहार का पहला शिल्प-पर्यटन ग्राम, बदल जाएगी कलाकारों की तकदीर!

ग्रामीणों ने बताया, यहां पेट्रोल की चोरी होती है। यहां दूसरे जिलों खासकर बेगूसराय से युवक पहुंचकर पेट्रो पदार्थाें की चोरी करवाते हैं। इससे पहले भी यहां एक बार टैंकर में आग लग चुकी थी। ग्रामीण मो.अहमद बताते हैं कि उस समय रात्रि करीब दो बजे यह घटना घटी थी। इसबार दिन के दो बजे यह घटना घटी है। आरोप पुलिस पर भी लोग जड़ रहे थे।

ग्रामीणों का कहना था कि बुधवार की दोपहर की घटना के बाद भी पुलिस को सूचना दी गई लेकिन वह एक घंटे के बाद पहुंची। इस पेट्रो चोरी की घटना में पुलिस की भी संलिप्तता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि यहां डीजल-पेट्रोल की हमेशा चोरी होती रहती है। इस टैंकर से भी चोरी हो रही थी। घटनास्थल से थाना की दूरी महज चार किमी है लेकिन वह एक घंटे बाद पहुंची।

नरपतनगर के जनप्रतिनिधि अरूण कुमार महतो ने बताया कि यहां बेगूसराय के लोग आकर पेट्रोल की चोरी करते हैें। पुलिस को पता है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इससे पूरा इलाका एक दिन भीषण ब्लास्ट की चपेट में आ जाएगा। वैसे भी, दुकानदारों को इस घटना से काफी नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Murder Case: एक कहानी का अंत खूनी वारदात में तब्दील...NH-27 पर मिली लाश का सनसनीखेज खुलासा, प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

वहीं, मौके पर पहुंची दमकल पार्टियां मुश्किल से आग पर काबू पा सकी। वहां से गुजरने वालों के लिए यह घटना महज तमाशा था लेकिन इसकी गंभीरता को समझने पर ग्रामीणों की आशंका को बल मिलती दिखती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ऋतिक रोशन को क्यों मिली ‘ओ रोमियो’ की तारीफ करने पर फटकार, जानें पूरा माजरा!

Hrithik Roshan News: वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्म...

देश में Fake Universities की सूची जारी, छात्रों को रहना होगा सावधान!

Fake Universities: उच्च शिक्षा प्राप्त करने की ख्वाहिश रखने वाले छात्रों के लिए एक...

इंडिया यूएस ट्रेड: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से भारतीय निर्यातकों को मिलेगा बड़ा फायदा

India US Trade: भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच एक नया व्यापार समझौता...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें