back to top
17 मार्च, 2024
spot_img

Madhubani News | Benipatti News | त्योंथ में दरवाजे पर बैठे युवक को बुलाकर मारी गोली, Darbhanga Refer

spot_img
spot_img
spot_img

स्थानीय थाना क्षेत्र के त्योंथ गांव में स्थित काली मंदिर परिसर में एक युवक को घर से बुलाकर गोली मार जख्मी कर दिये जाने का मामला सामने आया है।

 

घायल युवक की पहचान त्योंथ गांव के ही रविंद्र नाथ झा के पुत्र हरिओम झा 20 वर्ष के रूप में की गई है। फिलहाल युवक को बेहतर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपट्टी से दरभंगा रेफर कर दिया गया है। घायल की दादी त्रिपुरा देवी के अनुसार हरिओम अपने घर के दरवाजे पर बैठा हुआ था।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani में Benipatti Circle Inspector Neeraj Verma की दो टूक, फरियादियों की सुनिए, स्पॉट पर जाकर कीजिए Investigation

उसी दौरान कुछ बदमाश आये और हरिओम को बुलाकर काली मंदिर परिसर त्योंथ ले गए और पेट में गोली मार दी।

 

गोली लगने के बाद युवक नीचे गिर गया। गांव में अफरा तफरी मच गई। गोली लगने से घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपट्टी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। इतना ही नही गोली पेट में है या निकल गयी, इसकी जांच के लिए अस्पताल में एक्स-रे भी कराया गया।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani में DJ बजाओगे तो मारे जाओगे? पीट-पीट कर ' हत्या '

लेकिन एक्सरे में गोली नही दिखी। लेकिन घायल की स्थिति सुधर नही रही थी। युवक की स्थिति को देखते हुए चिकित्सक द्वारा उसे बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया गया।

 

घायल की दादी ने यह भी बताया कि हरिओम दस दिन पहले गुवाहाटी से आया ही था। एक अन्य युवक से रूपए का लेनदेन चल रहा था। इसी को लेकर बुलाकर उसे गोली मार दी गई है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani की Latest News यही है, Harlakhi में सिर्फ नशा है, ड्रग्स, दारू, तस्कर, गिरफ्तार, फरार

 

उधर, घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ दिवेश कुमार ,पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष गौतम कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच बारीकी से विभिन्न बिंदुओं पर जांच में जुट गए। एसडीपीओ ने बताया कि दोनों में रुपए के लेन का मामला है।

 

गोली चलाने वाला युवक गम्हरिया गांव का सोनू चौधरी बताया जा रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है। बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें