back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 18, 2026
spot_img

मधुबनी में बड़ा हादसा, शादी से लौट रही स्कॉर्पियो ने वृद्ध को कुचला, मौके पर मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

धुबनी से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां बेनीपट्टी-हरलाखी पथ पर महमदपुर पेट्रोल पंप के निकट मधुबनी से एक बारात में शामिल होकर हरलाखी लौट रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने एक वृद्ध गैवीपुर गांव के 65 वर्षीय मो. मोजलूम को कुचलकर मार डाला। बताया जाता है कि वह अपने पोते के साथ सुबह शौच के लिए जा रहे थे।

- Advertisement -

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो मोजलूम को कुचलते ग्रील दुकान में घुस गई। स्कॉर्पियो के रुकते ही चालक मौके से फरार हो गया। जब तक लोग समझते, तब तक मोजलूम की जान निकल चुकी थी।

- Advertisement -

वहीं, मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने गाड़ी में सवार सभी बारातियों को सुरक्षित गाड़ी से निकाल दिया। बेनीपट्टी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Temple Theft: उग्रनाथ महादेव मंदिर में करोड़ों की चोरी, फिर जागा चोरों का गैंग

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह मो. मजलूम अपने पोते के साथ टलह रहे थे। तभी बेनीपट्टी की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बारात लेकर हरलाखी की ओर जा रहा थी। महमदपुर चौक के आगे पेट्रोल पंप के सामने स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे खड़े वृद्ध को टक्कर मार दी।

थानाध्यक्ष सीता राम प्रसाद ने बताया कि सुबह में मो मोजलूम अपने पोते के साथ शौच के लिए जा रहे थे। मधुबनी से एक बारात में गए स्कॉर्पियो हरलाखी लौट रही थी। पेट्रोल पम्प के निकट अनियंत्रित होकर दादा और पोते को टक्कर मार दिया। पोता दूर जा गिरा जबकी दादा की मौके पर मौत हो गई।

सूचना पाते ही थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर असपताल भेज दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Tumbbad 2 News: ‘तुम्बाड 2’ में होगा हॉरर का महासंग्राम, जुड़ गए हॉलीवुड के ये दिग्गज!

Tumbbad 2 News: हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'तुम्बाड' ने अपनी अनोखी कहानी और भयावह दृश्यों से...

Ash Wednesday 2026: पवित्र लेंट की शुरुआत, जानें इसका गहरा अर्थ

Ash Wednesday: ईसाई धर्म में लेंट काल का आरंभ ऐश वेडनेसडे से होता है,...

Siwan News: वर्दी में आए थे ‘पुलिसवाले’, मकान मालिक को बंधक बनाया, 10 लाख के गहने लूट ले गए

Siwan News: खाकी पर जब डकैतों का साया मंडराए, तो आम आदमी का भरोसा...

बिहार IAS controversy: चार्टर प्लेन से उड़ान, विधानसभा में हंगामा – कौन हैं आईएएस नीलेश रामचंद्र देवरे?

Bihar IAS controversy: कभी-कभी एक तस्वीर, एक छोटी सी घटना बड़े सियासी बवंडर को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें