
फोटो: शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाती पुलिस व जुटी ग्रामीणों की भीड़
बाबूबरही, मधुबनी देशज टाइम्स। प्रखंड क्षेत्र में एक बच्ची खड़गबनी गांव के रामदयाल सहनी की 5 वर्षीय पुत्री सरस्वती कुमारी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना पिरही पंचायत के खरगबनी गांव में बुधवार को घटित हुई।दिन के दो बजे ग्रामीणों ने तालाब में शव को उपलाते देखा।फिर शव को पानी से बाहर निकाला गया।
ग्रामीणों की माने तो सुबह 9-10 बजे दो-तीन अन्य बच्चों के साथ घर से आधा किमी दूर लोहरा टोल के पास बालम पोखर में नहाने के लिए गई थी। अन्य बच्चे नहा कर वापस आ गए। लेकिन उस बच्ची पर किसी का ध्यान नहीं रहा।जब लोग तालाब में नहाने के लिए गए तो बच्ची का शव तालाब में उपलाते हुए देखा।
ग्रामीणों के सहयोग से शव को तालाब से बाहर निकाला गया।इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पीसीआई रविंद्र कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। सरस्वती कुमारी दो भाई बहनों में सबसे छोटी थी।वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

