back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

क्या रद हो जाएगा PM Narendra Modi का Bihar दौरा?

spot_img
- Advertisement - Advertisement

क्या रद हो जाएगा PM Narendra Modi का 24 अप्रैल को Bihar दौरा?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 अप्रैल को प्रस्तावित बिहार दौरा रद हो सकता है। हालांकि अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद स्थिति में बड़ा बदलाव आया है।

- Advertisement -

पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा हो सकता है रद्द, जानिए पूरी जानकारी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी का  कानपुर दौरा रद्द कर दिया गया है। अब प्रधानमंत्री पंचायती राज दिवस के कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से ही मधुबनी के कार्यक्रम में जुड़ेंगे। हालांकि अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन,

- Advertisement -

सुरक्षा कारणों से लिया गया बड़ा फैसला
मधुबनी कार्यक्रम अब वर्चुअल मोड में
आतंकवाद के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई के मूड में

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: मछली पालकों की नीली क्रांति को लगेगा पंख... Fish Farmer की आय होगी दोगुनी, सरकार का मेगा प्लान तैयार, जल्द होगा FPO का गठन

यह संभव है। बिहार कार्यक्रम वर्चुअल रहेगा।

पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी का 24 अप्रैल का बिहार दौरा टलने की संभावना है। हो सकता है अब पीएम मोदी मधुबनी में वर्चुअल माध्यम से शामिल हो सकते हैं। कानपुर के बाद बिहार दौरा रद होने की संभावना बढ़ गई है। वहीं, पीएम मोदी पहलगाम हमले पर शोक जताया है। आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी का कार्यक्रम बदलेगा। यह संभव है। बिहार कार्यक्रम वर्चुअल रहेगा।

कानपुर दौरा पहले ही हो चुका है स्थगित

सूत्रों के अनुसार:

  • प्रधानमंत्री मोदी की कानपुर यात्रा, जो 24 अप्रैल को होनी थी, पहले ही स्थगित कर दी गई है।

  • कानपुर यात्रा में 20 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन प्रस्तावित था।

  • लेकिन पहलगाम हमले में कानपुर निवासी शुभम की शहादत और अन्य लोगों की मृत्यु को देखते हुए, सरकार ने कार्यक्रम रद्द कर दिया।

  • केंद्र सरकार के मुताबिक, शोक की घड़ी में कोई सार्वजनिक उत्सव या भव्य आयोजन करना उचित नहीं होगा।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Murder Case: एक कहानी का अंत खूनी वारदात में तब्दील...NH-27 पर मिली लाश का सनसनीखेज खुलासा, प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

वर्चुअल माध्यम से होगा पंचायती राज दिवस कार्यक्रम

  • अब प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से भाग लेंगे।

  • यह कार्यक्रम बिहार के मधुबनी जिले से संचालित होगा।

  • देशभर के पंचायत प्रतिनिधि और नागरिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे।

  • कार्यक्रम पूरी तरह से सरकारी और गंभीर स्वरूप में आयोजित किया जाएगा।

पहलगाम हमले ने देश को झकझोरा

  • मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बाइसरान घाटी में आतंकी हमला हुआ।

  • इस हमले में 28 पर्यटकों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए।

  • इस दिल दहला देने वाली घटना की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने कड़ी निंदा की।

  • दोषियों को सख्त सजा देने का आश्वासन भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: खाकी जब अपनी पर आ जाए... डायल-112 पर आई कॉल और 1 घंटे बाद...बच्चा घर पर... पढ़िए आंखों में खुशी के आंसू

दिल्ली में बुलाई गई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक

  • आज शाम प्रधानमंत्री आवास पर कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक बुलाई गई है।

  • बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री, सीडीएस, तीनों सेनाओं के प्रमुख और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शामिल होंगे।

  • सरकार इस हमले को अत्यंत गंभीरता से ले रही है और भविष्य की रणनीति पर मंथन कर रही है।

बिहार दौरे पर अंतिम निर्णय जल्द

इन हालातों को देखते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा स्थगित होना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि अंतिम निर्णय और आधिकारिक पुष्टि का अभी इंतजार किया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

होलिका दहन 2026: जानिए क्या जलाएं और क्या नहीं, धार्मिक नियमों का करें पालन

Holika Dahan 2026 Holika Dahan 2026: फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन का...

Gold Price Today: आज सोने की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल, चांदी भी चमकी

Gold Price: वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और घरेलू बाजार की लगातार बदलती परिस्थितियों के बीच...

Babar Azam: माइक हेसन के बड़े खुलासे, क्या खतरे में है बाबर आजम की कप्तानी और जगह?

Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम को लेकर एक बार फिर...

iPhone 17 Pro Max: क्या Apple यूजर्स की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रहा?

iPhone 17 Pro Max: तकनीकी दुनिया में Apple के फ्लैगशिप डिवाइस iPhone 17 Pro...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें