spot_img

Madhubani के उच्चैठ में सीओ की हरकत से नाराज दुकानदारों ने 2 घंटे तक किया सड़क जाम 

spot_img
- Advertisement -

बीडीओ, बीपीआरओ व एसएचओ द्वारा वार्ता के बाद शांत हुए आक्रोशित दुकानदार

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बेनीपट्टी। सद्धपीठ उच्चैठ भगवती स्थान के मछली गेट के समीप संचालित दुकान के दुकानदारों ने शनिवार को अंचलाधिकारी के रवैये से नाराज होकर जमकर हंगामा किया। दुकानदारों ने मंदिर के पास मध्य विद्यालय व मछली गेट के सामने बेनीपट्टी-मधवापुर पथ पर बांस बल्ला लगाकर करीब दो घंटे तक आवाजाही को ठप कर दिया।

- Advertisement -

 

दुकानदारों के समर्थन में मंदिर के कई पंडा भी शामिल थे। इधर आवाजाही ठप होने से मंदिर परिसर में दर्शन को आये दर्जनों श्रद्धालुओं में उहापोह की स्थिति बनी रही।

 

वहीं मंदिर के पास मध्य विद्यालय के सामने बांस बल्ला से जाम रहने के कारण श्रद्धालु फंसे रहे। सभी अफरातफरी के बीच प्रशासन की ओर देख रहे थे।

 

प्रशासन की कार्रवाई का विरोध जताते हुए दुकानदारों ने कई घंटों तक अपनी दुकानें बंद रखी। जानकारी के अनुसार मछली गेट के समीप नाला के ऊपर दुकान कर रहे दुकानदारों को सीओ ने समान अंदर रख कर बेचने को कहा।

 

सीओ ने कहा कि, समान बाहर रख देने से दर्शन करने आये श्रद्धालुओ को समस्या होती है। इसी बात को लेकर कुछ दुकानदारों ने सीओ पर अतिक्रमण के नाम पर समान को तोड़फोड़ करने का आरोप लगाकर जाम कर हंगामा शुरू कर दिया और सीओ पर कार्रवाई करते हुए मौके पर डीएम को बुलाने की मांग करने लगे।

 

उधर, उच्चैठ में माहौल तनावपूर्ण बनने लगा। इसकी जानकारी मिलते ही बीडीओ डॉ रवि रंजन, बीपीआरओ मधुकर कुमार, पुनि सह थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद, एसआई शेषनाथ प्रसाद, संजीत कुमार, देवकुमार शर्मा व अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी व पुलिसकर्मी मौके पर पहुँच कर दुकानदारों को काफी मशक्कत के बाद समझा बुझाकर कर शांत कराया और स्थिति को सामान्य किया। स्थिति सामान्य होने के बाद मंदिर पहुंचे श्रद्धालु राहत की सांस ली और पूजा अर्चना में पुनः जुट गए।

 

इस संबंध में अंचलाधिकारी पल्लवी गुप्ता ने बताया कि उच्चैठ मंदिर को धार्मिक न्यास के अधीन ले लिया गया है। विगत दिनों कॉलेज रोड में शराब जब्ती हुई। जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोग गलत आरोप लगा रहे हैं। गौरतलब है कि उच्चैठ के पंचायत भवन में दुर्गा पूजा को लेकर हुई बैठक के बाद एसडीएम मनीषा व एसडीपीओ नेहा कुमारी ने सीओ की मौजूदगी में मछली गेट तक घूम-घूमकर दुकानदारों को समान अंदर रखने की हिदायत दी थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सरकारी बाबू को रिश्वत लेना पड़ा भारी! कटिहार DCLR पेशकार को कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा, 12 हजार जुर्माना

Katihar corruption case: कटिहार में 2012 के एक रिश्वत कांड में DCLR कार्यालय के तत्कालीन पेशकार वीरेंद्र कुमार सिन्हा को अदालत ने दोषी करार दिया है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत उन् #KatiharCorruption,#BiharNews,#AntiCorruption

भागलपुर में कोहराम! मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर 13 दिन से ‘महाजाम’, लाल कपड़े से मुंह ढककर बैठे ग्रामीण, जानें वजह

Bhagalpur Highway Jam: भागलपुर में मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर कंझिया मोड़ के पास 13 दिनों से जारी ग्रामीणों का मौन सत्याग्रह महाजाम में बदल गया है। ग्रामीण अंडरपास की मांग पर अड़े है #BhagalpurNews,#BiharProtest,#HighwayJam

दरभंगा में दिखा खिलाड़ियों का जोश, पटना प्रमंडल ने जीता अंडर-14 हैंडबॉल खिताब! मगध प्रमंडल को हराकर बना चैंपियन

Bihar Handball: दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में पटना प्रमंडल ने अंडर-14 बालक वर्ग का बिहार हैंडबॉल खिताब जीता। अब अ #BiharHandball,#DarbhangaSports,#SchoolGames

Darbhanga News दुर्गा पूजा पर बड़ा फैसला: 22 अक्टूबर तक विसर्जन, DJ बैन, चुनाव के कारण प्रशासन सख्त! जानिए – SDO कुमार गौरव ने...

Bihar Durga Puja: बिहार में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन ने कड़े नियम जारी किए हैं। जाले में 22 अक्टूबर तक प्रतिमा विसर्जन अनिवार्य कर दिया गया है, डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा #BiharDurgaPuja,#JaleNews,#DurgaVisarjan