

Madhubani News: जुलूस-ए-मोहम्मदी 16 को, तैयारी में जुटा अंजुमन-ए-इत्तेहादे मिल्लत| जहां, मधुबनी में अंजुमन-ए-इत्तेहादे मिल्लत (Anjuman-e-Ittehade Millat is busy preparing for the procession-e-Mohammadi in Madhubani) बड़ा बाजार मधुबनी के तत्वधान में मदरसा अनवारे रजा सुन्नी जामा मस्जिद में जुलूस-ए-मोहम्मदी सल्लल्लाहु अलैहि व सललम के तअललुक से एक अहम बैठक अमानुल्लाह खान की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
आगामी 16 सितंबर को जुलूस-ए-मोहम्मदी शांतिपूर्ण तौर निकालने का फैसला
बैठक में आगामी 16 सितंबर को जुलूस-ए-मोहम्मदी शांतिपूर्ण तौर निकालने का निर्णय हुआ। जुलूस-ए-मोहम्मदी में डीजे पर मोकम्मल पाबंदी की बात कही गयी। वहीं जुलूस-ए-मोहम्मदी सोलह सितंबर सोमवार को मस्जिद चोक बड़ा बाजार से अंजुमन-ए-इत्तेहादे मिल्लत के तत्वधान में विभिन्न चौक-चौराह होते हुए मस्जिद चौक पर आकर समाप्त होगा।
जुलूस-ए-मोहम्मदी की कमिटियां तय समय पर जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल
जुलूस-ए-मोहम्मदी की कमिटियां तय समय पर जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल होकर जुलूस को कामयाब बनाने की बात कही गयी। मौके पर मौलाना जमीरूद्दीन, मौलाना मो. आलम, मौलाना गुलाम मुर्तजा, मौलाना अनजार, मौलाना मो. अमजद रजा मजहरी, मौलाना अबुल कलाम, हाफिज इरशाद, हाफिज खालिद जमाल, कारी महमूद आलम बरकाती, झुन्ना खान,मो.चांद, गुलाम मोहम्मद, गुलाम गौस, अबुल कलाम, जफीर अहमद, समीउल्लाह अंसारी, मो.आलम, मो. उस्मान,मो.मिंटू, मोहम्मद हुसैन,मोहम्मद इरफान रजा, गुलाम मोहम्मद, अबुल कलाम, मो. रजी आदि उपस्थित थे।

