spot_img

VIDEO @Madhubani के बेनीपट्टी एराजी जगत से Apache Bike की चोरी, बाइक चोरी मामले में Police के हाथ खाली

spot_img
- Advertisement -

बेनीपट्टी | बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना थमने का नाम नही ले रही है़। आयेदिन बाइक चोर थाना क्षेत्र के मुख्यालय सहित विभिन्न गांवों से बाइक चोरी की घटनाओं को बड़े ही आसानी से अंजाम देकर चलते बन रहे हैं। साथ ही पुलिस अबतक एक भी बाइक चोरी की घटना का उद्भेदन नही कर पायी है़।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

ताजा मामला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के एराजी जगत गांव की है़, जहां घर से सटे दरवाजे पर लगे एक बाइक अज्ञात बाइक चोर द्वारा चोरी कर ली गई है़। इस संबंध में बाइक मालिक राहुल कुमार झा के पिता दिलीप कुमार झा ने थाना में आवेदन देकर जांच, कार्रवाई तथा बाइक बरामद करवा दिये जाने की गुहार लगायी है़।

- Advertisement -

थाना में दिये आवेदन में आवेदक ने दर्शाया है़ की वें 23 जुलाई को बीआर 32 एडी 5987 नंबर की अपनी उजले रंग की अपाचे बाइक से कहीं काम से कूछ काल के लिए कहीं गए। उसी दिन 2 बजे अपराहन में अपना काम पुरा कर जब घर लौटे तो बाइक को बरामदे पर लगा दिया।

जब पुनः 25 जुलाई को पूर्वाह्न 6:30 बजे जहां बाइक लगी थी, उस दरवाजे पर गया तो वहां से मेरी बाइक गायब थी। काफी खोजबीन किया, लेकिन लाख प्रयास के बावजूद बाइक बरामद नही हो पायी। बता दें कि बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बनकट्टा पेट्रोल पंप,अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड सह अंचल कार्यालय, मुख्यालय के विभिन्न जगहों, उच्चैठ सहित अन्य स्थानों से कई बाइको की अबतक चोरी हो चुकी है़।

लेकिन दूर्भाग्य की बात तो यह है़ की पुलिस अबतक न ही चोरी किये गए बाइकों को बरामद कर पायी है़ और न ही चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले बाइक चोरों को गिरफ्तार कर पायी है़। इस संबंध में पूछे जाने पर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है़ और जांच शुरू कर दी गई है़

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics ‘श्रीराम को सरकारी लाभार्थी बताना अहंकार की पराकाष्ठा’, CM सम्राट पर प्रशांत किशोर का BJP पर सबसे बड़ा हमला!

Bihar Legislative Council Election: जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भगवान श्रीराम संबंधी बयान पर बीजेपी को घेरा है। उन्होंने इसे राजन #BiharLegislativeCouncilElection,#PrashantKishor,#SamratChoudhary

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 श्रद्धालुओं की मौत से हाहाकार!

West Bengal Stampede: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़ मच गई, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और चीफ सेक्रेट्री मनोज अग्रवाल #WestBengalStampede,#KolkataDurgaPuja,#ChorbaganTragedy

RJD MP सुधाकर सिंह का बड़ा ऐलान! सरकारी अफसरों की मनमानी अब नहीं चलेगी, इस WhatsApp नंबर पर भेजें शिकायत

Bihar Government Officials: बक्सर के RJD सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार के सरकारी अधिकारियों के 'अमानवीय व्यवहार' पर लगाम लगाने के लिए एक WhatsApp नंबर जारी किया है। आम लोग अब DM-SP समेत अन्य #BiharNews,#SudhakarSingh,#RJD

दरभंगा में भयावह हादसा: सोते हुए सांप ने डसा, मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा!

Bihar Snake Bite: दरभंगा जिले के घनश्यामपुर में सांप के डसने से 50 वर्षीय शंभु महतो की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय पर उचित उपचार मिलत #BiharSnakeBite,#DarbhangaNews,#MedicalNegligence