spot_img

झंझारपुर से नवानी-परमानंदपुर गांव तक अप्रोच रोड कीचड़ से लथपथ, दर्जनों बाइक सवार गिरकर हो चुके चोटिल, पुल पार करने से पहले कीचड़ से जूझिए

spot_img
- Advertisement -

झंझारपुर, देशज टाइम्स मधुबनी। अनुमंडल क्षेत्र के नवानी गांव से परमानंदपुर जाने वाली मुख्य सड़क में बने पुल के समीप एप्रोच सड़क पर कीचड़ हो जाने के कारण गांव आने – जाने वाले लोगों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

- Advertisement -

ग्रामीणों का कहना है कि एक मास पहले ही पुल बनकर तैयार है। लेकिन संवेदक की लापरवाही के कारण एप्रोच सड़क का पक्कीकरण नहीं किया गया। जिससे चार चक्का वाहन क्या बाइक सवार को भी पार करना महंगा पड़ रहा है। दर्जनों लोग कीचड़ के कारण चोटिल होकर घायल हो चुके हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Bike Accident: मधुबनी में वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत से परिवार का चिराग बुझा

स्कूल जाने वाले बच्चों के परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों में वार्ड सदस्य सुनील कुमार मंडल, शंभू राय, शिबू चौपाल, राजकुमार चौपाल, पंकज कुमार राय, संतोष राय, रमण राय, संजय कुमार राय, धीरज राय, जागेश्वर राय, मिश्री लाल राय, सुशील मंडल आदि लोगों ने बताया कि समय रहते सड़क को मोटरेबल नहीं किया गया तो मजबूरन धरना प्रदर्शन पर बैठ जाएंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Bike Accident: मधुबनी में वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत से परिवार का चिराग बुझा

इस बाबत पूछे जाने पर झंझारपुर बीडीओ कृष्ण कुमार ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया जा रहा है शीघ्र ही काम पूरा कर पुल को चालू करवा दिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जहानाबाद में खूनी खेल! अवैध बालू के लिए फायरिंग, 7 लोगों को मारी गोली, PMCH भेजे गए

Bihar Sand Mining: जहानाबाद में अवैध बालू खनन को लेकर हुए खूनी संघर्ष में 7 लोग गोली लगने से घायल हो गए। सभी घायलों को पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है।#BiharNews,#JehanabadCrime,#SandMining

बिहार के BJP MLA राजू सिंह को बड़ा झटका! डॉक्टर की जान लेने पर कोर्ट ने सुनाई 4 साल की जेल, लगेगा 25 लाख...

Bihar MLA: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बिहार के विधायक राजू कुमार सिंह को हर्ष फायरिंग में डॉक्टर अर्चना गुप्ता की मौत के मामले में 4 साल की जेल सुनाई है। कोर्ट ने 25#BiharMLA,#RajuKumarSingh,#HarseFiring

बहुप्रतीक्षित मानसून सत्र 20 जुलाई से : CM सम्राट चौधरी के लिए ‘अग्निपरीक्षा’! विधानसभा में विपक्ष ने कसी कमर, Bihar Vidhan Sabha Session इन...

Bihar Vidhan Sabha Session: बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र 20 जुलाई से 24 जुलाई तक चलेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार को विपक्ष महंगाई, भ्रष्टाचार, टेंडर घोटाला और एनकाउंटर जैसे मुद#BiharNews,#BiharPolitics,#SamratChoudhary

Madhubani Bike Accident: मधुबनी में वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत से परिवार का चिराग बुझा

Madhubani Bike Accident: मधुबनी के अंधराठाढ़ी में दर्दनाक सड़क हादसा, 28 वर्षीय अजय कुमार सहनी की मौके पर मौत। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम, ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा पर सवाल उ#MadhubaniNews,#BiharAccident,#RoadSafety