spot_img

Madhubani में हथियारबंद डकैतों का कहर — लाखों के जेवर लूटे, परिवार को किया बुरी तरह जख्मी, जानिए पूरा Timeline

spot_img
- Advertisement -

लखनौर, मधुबनी से देशज टाइम्स की रिपोर्ट | झंझारपुर अनुमंडल के लखनौर थाना क्षेत्र स्थित मैवी पंचायत के रहि टोल में शनिवार रात हथियारबंद डकैतों ने दो सगे भाईयों के घरों में डकैती की घटना को अंजाम दिया।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

अपराधियों ने घर में घुसकर नगद और सोने-चांदी के जेवरात सहित लाखों की संपत्ति लूट ली। इसके साथ ही गृहस्वामी को मारपीट कर जख्मी कर दिया।

- Advertisement -

देशज टाइम्स पढ़ रहें है आप, शार्ट में जानिए — डकैती की घटना का पूरा टाइमलाइन

- Advertisement -
  • समय: रात करीब 12:30 से 1:30 बजे के बीच

  • घटनास्थल: अशोक महतो और सुनील महतो के घर

  • हथियारबंद अपराधी: 20 से 30 वर्ष की उम्र, मैथिली में बात कर रहे थे

  • लूटी गई संपत्ति: नगद और लाखों रुपये के जेवरात

  • हमले का तरीका: घर की कुण्डी तोड़कर प्रवेश, मारपीट कर जेवरात और नकद लूटे गए

अशोक महतो की बेटी निशु कुमारी को जब जेवरात उतारने में देरी हुई तो अपराधियों ने उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया। वहीं, अशोक महतो ने जब महिलाओं के चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह बाहर निकले, तो डकैतों ने उन्हें भी मारपीट कर कब्जे में ले लिया।

सुनील महतो के घर में भी इसी तरह से डकैती हुई और उनके सिर पर सरिया से वार कर दिया गया। डकैतों ने उनके घर से भी सोने-चांदी के आभूषण और नगद लूटे।

थानाध्यक्ष रेणु कुमारी ने देशज टाइम्स को बताया –

घटना की जानकारी मिलते ही लखनौर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। थानाध्यक्ष रेणु कुमारी ने बताया कि पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं की छानबीन कर रही है और जल्द ही अपराधियों का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

विपक्ष पर विजय सिन्हा का ‘खिसियानी बिल्ली’ वाला हमला: ’15 साल सिर्फ बिहार को लूटा, अब सवाल उठा रहे’

Bihar Politics: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 15 साल तक सत्ता में रहने वालों ने बिहार को लूटा और अब 'खिसियानी बिल्ली' क#BiharPolitics,#VijayKumarSinha,#NDA

बिहार में बिजली ग्राहकों की चांदी! कनेक्शन से मीटर बदलने तक, अब नहीं करना होगा इंतजार, देरी पर कंपनी को देना होगा 1000 रुपये...

Bihar Electricity: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को अब नए कनेक्शन, खराब मीटर बदलने और गलत बिल ठीक कराने के लिए इंतजार नहीं करना होगा। बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने सख्त समय-सीमा तय#BiharElectricity,#ConsumerRights,#PowerSupply

बड़ा बवाल: सहारनपुर पुलिस ने जज की जगह AIMIM प्रमुख MP असदुद्दीन ओवैसी को दे दी सलामी, SSP ने लिया ये एक्शन!

Saharanpur Police: सहारनपुर में पुलिस प्रोटोकॉल की बड़ी चूक सामने आई है। न्यायाधीश के लिए तैयार गार्ड ऑफ ऑनर गलती से एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को दे दिया गया, जिसके बाद एसए#SaharanpurPolice,#AsaduddinOwaisi,#PoliceProtocol

बिहार में शिक्षकों की खैर नहीं! 2006 से 2021 तक की नौकरी पर खतरा, अब फिर होगी सर्टिफिकेट की जांच

Bihar Teacher Certificate Verification: बिहार में 2006 से 2021 तक बहाल हुए शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों की दोबारा गहन जांच होगी। फर्जी पाए जाने पर नौकरी जाएगी और एफआईआर भी दर्ज होगी। शिक्षा विभाग ने इस स#BiharTeacher,#FakeCertificate,#EducationBihar