
मधुबनी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां पुलिस ने भारत नेपाल सीमा पर छापा मारते हुए भारी मात्रा में नेपाली शराब जब्त करते हुए करीब एक दर्जन शराबियों को दबोचा है। मामला जिले के हरलाखी और जयनगर से जुड़ा है। यहां भारत नेपाल सीमा पर जवानों ने शराब माफियाओं की कमर तोड़ दी है।
जानकारी के अनुसार, भारत नेपाल सीमा पर गंगौर कैंप 48 वीं वाहिनी के जवानों ने 240 बोतल नेपाली शराब के साथ एक बाइक भी जब्त किया है। हालांकि, मौके से तस्कर फरार हो गया। वहीं, विशेष अभियान में इंडोनेपाल बॉर्डर रास्ते करीब एक दर्जन शराबियो को गिरफ्तार किया। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
जब्त शराब व बाइक अग्रेतर कार्रवाई के लिए हरलाखी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं,जयनगर व देवधा पुलिस ने एक दर्जन शराबियों के अलावे इंडोनेपाल रास्ते सिमराढ़ी के पास चार शराबियों को पकड़ा है। सभी आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




