back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

Madhubani के कलाकार बनेंगे डिजिटल! मिलेगा देश भर में प्रदर्शनी का मौका! पेंशन, पहचान कार्ड और आर्थिक मदद… जानें कहां और कैसे होगा Registration

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मधुबनी के कलाकारों के लिए सुनहरा मौका! सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए शुरू हुआ पंजीकरण। मिथिला पेंटिंग से संगीत तक – कलाकारों को मिलेगी सरकारी मदद, पंजीकरण आज से शुरू ।@मधुबनी देशज टाइम्स

- Advertisement -

मिलेंगे वाद्ययंत्र, पेंशन और आर्थिक सहायता

50 साल से ऊपर के कलाकारों को पेंशन! जानें कैसे मिलेगा मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना का लाभ। कलाकारों के लिए डिजिटल पहचान कार्ड! मिलेंगे वाद्ययंत्र, पेंशन और आर्थिक सहायता। मधुबनी के कलाकार बनेंगे डिजिटल! जानें कहां और कैसे होगा पंजीकरण। राज्य और देश में कला प्रदर्शनी का मौका! कलाकार कल्याण कोष से मिलेगी आर्थिक मदद@मधुबनी देशज टाइम्स

- Advertisement -

मधुबनी में कलाकार पंजीकरण अभियान तेज़ – सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का सुनहरा अवसर

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार की ओर से जिला के कलाकारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। यह पंजीकरण artistregistration.bihar.gov.in पोर्टल के माध्यम से हो रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime News: यूपी से आकर मधुबनी में ज्वेलरी दुकानों पर करते थे हाथ साफ, ग्रामीणों ने दबोचा तो उगले सारे राज... पढ़िए बड़े रैकेट का खुलासा

अब तक कहां-कहां हुआ पंजीकरण?

जिला में आयोजित कैंप के माध्यम से मिथिला पेंटिंग, मूर्तिकला, सिक्की कला, गायन, वादन, नृत्य, कविता पाठ जैसी विभिन्न विधाओं के कलाकारों का पंजीकरण किया गया है। अब तक जिन स्थानों पर कैंप आयोजित हुए हैं उनमें शामिल हैं:

रांटी, जितवारपुर, लहरियागंज, राइमा रैयाम, हरि शंकर संगीत महाविद्यालय, शिवलाल महाविद्यालय, लोकरंग और लोककला रंग, आगामी कैंप सिमरी-राजनगर, रैयाम, झंझारपुर, जयनगर और फुलपरास में आयोजित होंगे।

कलाकारों को मिलेगा यूनिक आईडी नंबर

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि पंजीकरण के बाद प्रत्येक कलाकार को एक यूनिक आईडी दी जाएगी। इसी आईडी के माध्यम से कलाकार सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।

मुख्य सरकारी योजनाएं, ये है मकसद सीएम कलाकार पेंशन

उद्देश्य: बिहार की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखना और वृद्ध, आर्थिक रूप से कमजोर एवं उपेक्षित कलाकारों को पेंशन देना।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: अवैध आरा मिल पर छापा मारने गई टीम पर कुल्हाड़ी-कुदाल से जानलेवा हमला, वन अफसर ज़ख्मी, 2 गिरफ्तार

पात्रता: आयु 50 वर्ष से अधिक, बिहार के मूल निवासी, वार्षिक आय ₹1,20,000 से कम, किसी सरकारी सेवा में न हों, पंजीकृत कलाकार हों। आवेदन ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है: CM कलाकार पेंशन योजना PDF

कलाकार कल्याण कोष योजना

चिकित्सा सहायता: इलाज हेतु वित्तीय अनुदान। राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भागी दारी हेतु सहायता। कला सामग्री, वाद्ययंत्र क्रय हेतु आर्थिक सहयोग। उच्च शिक्षा/शोध कार्य हेतु वित्तीय सहायता।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime News: यूपी से आकर मधुबनी में ज्वेलरी दुकानों पर करते थे हाथ साफ, ग्रामीणों ने दबोचा तो उगले सारे राज... पढ़िए बड़े रैकेट का खुलासा

पंजीकरण प्रक्रिया, ऐसे करें आवेदन

कलाकार artistregistration.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। या फिर जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय में प्रतिनियुक्त संगीत शिक्षक धीरज कुमार के मोबाइल पर निम्न दस्तावेज भेज सकते हैं-

आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, पासपोर्ट साइज फोटो, कला संबंधी प्रमाणपत्र/प्रशस्तिपत्र, कला से जुड़ी 5 तस्वीरें, एक वीडियो क्लिप। संपर्क सूत्र धीरज कुमार: 8092359297, राजू कुमार: 9931784826,  किसी भी समस्या के लिए जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, खेल भवन (वॉटसन स्कूल, मधुबनी) में संपर्क करें। अभियान में सक्रिय सहयोगी बने रहे संगीत शिक्षक: धीरज कुमार, शिवम मिश्रा, संत कुमार, ध्रुव चंदन, सार्थक सुमन।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नव्या नवेली नंदा: ट्रोलर्स पर बरसीं अमिताभ की नातिन, बताया सोशल मीडिया पर पर्सनल चीजें क्यों नहीं करतीं शेयर!

Navya Naveli Nanda News: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की नातिन हमेशा से लाइमलाइट...

भारत में लॉन्च हुई नई Volkswagen Tayron: प्रीमियम सेगमेंट में क्या यह होगी गेम चेंजर?

Volkswagen Tayron: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में प्रीमियम तीन-रो एसयूवी सेगमेंट में हलचल मचाने के...

ग्रामीण युवा और Artificial Intelligence: नए अवसरों का द्वार

Artificial Intelligence: देश के ग्रामीण क्षेत्रों में अब युवाओं के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का...

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का संकट: Pat Cummins पर भड़के फैन ने लगाए गंभीर आरोप!

Pat Cummins: क्रिकेट प्रेमियों, क्या आप जानते हैं कि जब कोई टीम बड़े टूर्नामेंट...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें