

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। इस वक्त की बड़ी खबर यही है कि अपनी ही चचेरी बहन से दुष्कर्म की कोशिश में एक दरिंदे और तीन बच्चों के बाप ने अपने ही पिता के यह कहने पर कि तुम पीड़िता से माफी मांगों, पत्थर से सिर फोड़ दिया। यह वाक्या उस दौरान हुआ जब चचेरी बहन से दुष्कर्म की कोशिश को लेकर पंचायत बुलाई गई थी। पढ़िए पूरी खबर
मामला मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां तीन बच्चों के पिता ने अपनी चचेरी बहन के साथ बगीचे में दुष्कर्म की कोशिश की और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। हालांकि, नाबालिग ने जब इसका विरोध किया और शोर मचाया तो मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पीड़िता को उस हैवान के चंगुल से बचा लिया।
दूसरे दिन इस कुकर्म को लेकर पंचायत बुलाई गई। भरी पंचायत में आरोपी को जब उसके पिता ने कहा कि तुम पीड़िता से माफी मांगों तो वह आग-बबूला हो गया और अपने पिता पर पत्थर से हमला कर दिया।
पंचायत के लोगो ने दरिंदे को रोकने की कोशिश की लेकिन वह मौके से फरार हो गया। बाद में जाकर पीड़िता के बयान पर स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


