spot_img

नेपाली शराब लेकर ऑटो से जयनगर से रहिका जा रहे दरभंगा के शराब तस्कर समेत दो की मधुबनी में ऑटो पलटने से मौत, भारी मात्रा में दारू बरामद

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी। बेनीपट्टी के अड़ेर थाना के मुरैठ गांव के निकट नेपाली देसी शराब लेकर जा रही ऑटो के पलटने से दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र के बरदाहा गांव के 26 वर्षीय राजेंद्र साह समेत दो लोगों की मौत हो गई। दूसरे की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, घटना रविवार की है जहां, जयनगर से ऑटो पर बोरी और बैग में शराब रखकर दोनों धंधेबाज रहिका की ओर जा रहे थे। अड़ेर थाना क्षेत्र के मुरैठ गांव के निकट ऑटो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

घटना के तुरंत बाद वहां लोगों की भीड़ जाम होने लगी। तत्काल लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। अड़ेर थानाध्यक्ष राजकिशोर कुमार वहां पहुंचकर ऑटो में दबे दोनों लोगों को निकाला। दोनों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी पहुंचाया गया लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

इधर, पुलिस ने ऑटो में लदे हुए बोरी व बैग को कब्जे में ले लिया। इसमें से 1500 बोतल नेपाली देसी शराब बरादम की गई। पुलिस ने शराब के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर थाने ले आया।

वहीं, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। लोगों की मानें तो शराब धंधेबाजों ने अब तस्करी के लिए अगल-अलग तरीका अपना लिया है। ऑटो में एक दर्जन से अधिक बैग में नेपाली शराब भरा हुआ था जो देखने से कपड़ा से भरा बैग प्रतीत हो रहा था।

थानाध्यक्ष कुमार ने बताया कि दोनों शराब धंधेबाज थे। एक ऑटो चला रहा था, जबकि दूसरा उसके साथ बैठा हुआ था। तेज गति में ऑटो होने के कारण वह सड़क किनारे पलट गई। इससे दोनों की मौत हो गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey