back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

ये मधुबनी की कहानी है…लॉकडाउन में घर पहुंचा, छिन चुका था ऑटो ड्राइवरी वाला रोजगार, पड़ी पत्नी मीरा बीमार…आयुष्मान भव:

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुख्य बातें
कोविड ने निराश किया तो आयुष्मान ने सहारा दिया
आर्थिक तंगी के कारण नहीं हो पा रहा था ऑपरेशन, आयुष्मान योजना से मिला जीवनदान
शहर के एक निजी अस्पताल में हुआ ऑपरेशन सरकार ने वहन किया खर्च

- Advertisement -

धुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। कोरोना महामारी ने जहां कई लोगों को अकाल मृत्यु का शिकार बना दिया तो वहीं दूसरी ओर कई लोगों के रोजगार छीन कर उन्हें बेरोजगार बना दिया। ऐसा ही एक परिवार मीरा देवी का है, जो मधुबनी जिले के राजनगर प्रखंड के राघोपुर बलाट गांव का रहने वाला है। यह परिवार कोरोना के प्रथम लहर के दौरान लॉकडाउन में घर पहुंचा। परिवार के मुखिया मुंबई में ऑटो ड्राइवर का काम करते थे। लेकिन लॉकडाउन के बाद उन्हें घर वापस आना पड़ा।

- Advertisement -

घर आकर लॉकडाउन व कोरोना होने की वजह से उन्हें कोई रोजगार भी नहीं मिला। उस समय पूरा देश कोरोना के दंश से आक्रांत था। परिवार के पास जो कुछ पैसे बचे थे वह खर्च हो चुके थे। पूरा परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था। राशन खरीदने के लिए पैसे नहीं बचे थे। ऐसी ही समस्याओं के साथ अपनी आजीविका चला रहे थे, परेशानी से परिवार गुजर ही रहा था कि एक दूसरी परेशानी ने दस्तक दे दी। मीरा देवी को पेट में तेज दर्द हुआ।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मधुबनी में अब इंसाफ होगा सुपरफास्ट! DM आनंद शर्मा ने लिया बड़ा एक्शन, हर महीने इतने मामलों के निपटारे का दटारगेट | Madhubani News

डॉक्टरों से दिखाया तो पता चला है कि पेट के गोलब्लॉडर में पत्थर है । अब तो परिवार के ऊपर और ज्यादा परेशानी बढ़ गई। निजी चिकित्सकों ने ऑपरेशन का खर्च 25 से 30 हजार रुपये बताया। जो परिवार के लिए काफी बड़ी रकम थी। गांव के आशा कार्यकर्ता के माध्यम से उन्हें आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी मिली।ये मधुबनी की कहानी है...लॉकडाउन में घर पहुंचा, छिन चुका था ऑटो ड्राइवरी वाला रोजगार, पड़ी पत्नी मीरा बीमार...आयुष्मान भव:

सीएसपी ( कॉमन सर्विस सेंटर ) जाकर उन्होंने अपने नाम की खोज करवाई तो पता चला कि आयुष्मान योजना के तहत उनका भी नाम दर्ज है। उन्होंने शहर के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन कराया। जिसमें सारे खर्च आयुष्मान योजना के तहत किए गए। अब मीरा देवी पूर्णतः ठीक हैं। उन्होंने आयुष्मान योजना का आभार जताते हुए बताया कि अगर आयुष्मान कार्ड न होता तो काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता।

गरीबी से अभिशप्त परिवारों के लिए आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना वरदान आयुष्मान योजना के जिला इकाई के डीपीसी कुमार प्रियरंजन ने बताया कि गरीब परिवारों के लिए आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना उनके जीवन को बचाने में बेहद कारगर साबित हुई है। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा से पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक को इस खौफ से मुक्ति मिली है कि इलाज के लिए पैसे कहां से आएंगे।ये मधुबनी की कहानी है...लॉकडाउन में घर पहुंचा, छिन चुका था ऑटो ड्राइवरी वाला रोजगार, पड़ी पत्नी मीरा बीमार...आयुष्मान भव: प्रियरंजन ने कहा कि गरीबी से अभिशप्त लोगों के लिए इलाज कराना पहले जितना ही कठिन था उतना ही अब कार्ड मिल जाने से इलाज करा कर स्वस्थ्य रहने का वरदान मिलने लगा है। सरकार कार्डधारी परिवारों के मरीजों का आयुष्मान योजना के सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों में इलाज का पूरा खर्च वहन करती है।

कहते हैं सिविल सर्जन मधुबनी
सिविल सर्जन डॉ. सुनील कुमार झा ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को इस योजना के तहत 5 लाख रुपए तक प्रति वर्ष मुफ्त इलाज के लिए सरकार की ओर से सूचीबद्ध अस्पतालों में सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। गांव स्तर पर संपर्क स्थापित कर लोगों को योजना के प्रति जागरूक करने की कोशिश जारी है। गरीबों के लिए यह योजना संजीवनी साबित हो रही है। यह केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट: क्या निवेशकों को मिलेगा Gold Silver Price पर खरीदारी का शानदार मौका?

Gold Silver Price: गुरुवार, 12 फरवरी 2026 के कारोबारी दिन भारतीय सर्राफा बाजार में...

विजया एकादशी: जीवन में विजय और सौभाग्य का द्वार

Vijaya Ekadashi: फाल्गुन मास की पहली एकादशी का पावन पर्व शीघ्र ही आने वाला...

वृश्चिक में चंद्रमा का गोचर: आज का Moon Transit Horoscope में क्या कहते हैं आपके सितारे … पढ़िए हर राशि के लिए कुछ विशेष...

Moon Transit Horoscope: ब्रह्मांड की अलौकिक शक्तियों और ग्रह-नक्षत्रों के निरंतर बदलते स्वरूप का...

3 लाख रुपये से कम में एक धांसू Sports Bike कैसे चुनें: एक गाइड

Sports Bike: अब भारत में स्पोर्ट्स बाइक खरीदने का सपना पूरा करना पहले से...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें