spot_img

दरभंगा हवाई अड्डा जा रही ऑटो एनएच 57 पर पलटी ,ऑटो सहित सवार सभी यात्री जख्मी ,2 जख्मी डीएमसीएच रेफर

spot_img
- Advertisement -

 धुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो के लिए झंझारपुर संवाददाता की रिपोेर्ट। मधेपुर से दरभंगा हवाई अड्डा जा रही यात्री लदे ऑटो सोमवार दोपहर को कमला नदी पुल समीप एनएच 57 पर पलट गयी। अचानक संतुलन बिगड़ने से ऑटो एनएच के नीचे जाकर गिर गई।ऑटो में सवार 5 लोगों के अलावा चालक भी बुरी तरह घायल हो गया। गंभीर रूप से घायलों को स्थानीय लोगों ने तत्काल अस्पताल भेजवाने में मुस्तैदी दिखाई।

- Advertisement -

दो गंभीर रूप से घायल को मधुबनी भेजा गया। जबकि घायल चालक मधुबनी गए अथवा अन्यत्र जिसकी खोज की जा रही है। वही तीन अन्य यात्रियों को गंभीर स्थिति में अनुमंडल अस्पताल लाया गया। अनुमंडल अस्पताल लाए गए तीन लोगों में दो को प्राथमिक चिकित्सा के बाद डीएमसीएच दरभंगा रेफर किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मधुबनी में भू-माफियाओं पर शिकंजा: मेयर पुत्र, उप मेयर, नगर परिषद की पूर्व चेयरमैन के पति भी फंसे, सरकारी पोखर निगलने की कीमत! FIR में 47 रसूखदार!

घटना के बाबत बताया जा रहा है कि मधेपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर तीन के रहने वाले कृष्ण कुमार झा (45 वर्ष ) दिल्ली में रहते हैं। वे अपने परिवार के साथ ऑटो से दरभंगा हवाई अड्डा जा रहे थे। जहां संध्या 5 बजे दिल्ली के लिए उनकी फ्लाइट बुक थी। कमला नदी के समीप एनएच 57 पर अचानक ऑटो पलट गई। ऑटो एनएच के नीचे चली गई। चीख पुकार मच गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मधुबनी: नहर में मिला था सिर-पैर कटा शव, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, दो को उम्रकैद!

झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल लाए गए घायलों में सुमन कुमार झा (38 वर्ष)एवं उनकी भतीजी प्रीति राज (17 वर्ष) शामिल हैं। जबकि प्रीति राज के पिता कृष्ण कुमार झा एवं उनके पुत्र जीतन कुमार झा को मधुबनी भेजा गया है। एक और भतीजी शुभ्रा (13 वर्ष ) भी अनुमंडल अस्पताल पहुंची है जो ज्यादा गंभीर नहीं है। अनुमंडल अस्पताल चिकित्सक ने बताया कि सुमन कुमार झा का पैर बुरी तरह टूटा हुआ है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Big News : खुदाई में खुले बिहार के इतिहास के राज: मधुबनी के बलिराजगढ़ में अगले 10 साल तक ASI करेगा शोध!

प्रीति राज भी काफी जख्मी है। दोनों को अनुमंडल अस्पताल से डीएमसीएच भेजा जा रहा है। जबकि मधुबनी गए कृष्ण कुमार झा एवं जीतन कुमार झा भी बुरी तरह गंभीर अवस्था में घायल हैं।झंझारपुर थानाध्यक्ष राशिद परवेज ने बताया कि घायल अपनी सुविधानुसार मधुबनी एवं अनुमंडल अस्पताल पहुंचे हैं। स्थानीय लोगों ने मदद की है। दुर्घटनाग्रस्त ऑटो घटनास्थल के बगल में ही सुरक्षित रखवा दिया गया है। चालक के भी बुरी तरह घायल होने की जानकारी है।अब तक चालक की कोई सूचना नहीं मिली है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार का लाल 15 साल की उम्र में बना ‘क्रिकेट किंग’, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड!

Vaibhav Suryavanshi: बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले 15 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने देश के लिए सबसे कम उम्र में पदार्पण कर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने#VaibhavSuryavanshi,#BiharCricket,#SachinTendulkar

खुशखबरी! बिहार में अब 125 दिन रोजगार की गारंटी, मनरेगा की जगह नई योजना को ₹1663 करोड़ मिले

Bihar VB-G RAMG: बिहार को केंद्र सरकार से VB-G RAMG योजना के तहत 1,663.56 करोड़ रुपये की पहली किस्त मिली है। यह मनरेगा की जगह लेगी और अब 125 दिन रोजगार की गारंटी देगी।#BiharNews,#VBGRAMG,#EmploymentGuarantee

DRDO में इंजीनियरों के लिए बड़ा मौका! ₹37,000 की फेलोशिप के साथ करें रक्षा अनुसंधान, चूकें नहीं

DRDO JRF: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने कॉम्बैट व्हीकल्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (CVRDE) में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं#DRDOJRF,#EngineeringJobs,#DefenceResearch

डॉक्टर-मरीज संवाद: एम्स पटना में प्रशिक्षण से बदलेगी स्वास्थ्य सेवा की तस्वीर, जानें कैसे

Patna Health News: पटना के AIIMS में NBEMS ने चिकित्सा पेशेवरों के लिए संचार कौशल पर राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने उद्घाटन कर महत्व समझाया।#AIIMSPatna,#BiharHealth,#MedicalCommunication