back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 13, 2026
spot_img

मधुबनी महादलित परिवार के लोगों ने किया एनएच 104 जाम, सड़क जाम कर निर्माण कार्य पर लगाई रोक

spot_img
- Advertisement -

रलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड क्षेत्र के उमगांव में निर्माणाधीन एनएच 104 के लिए भूमि अधिग्रहित जमीन के बदले में जमीन व मुआवजा नहीं मिलने पर मंगलवार की शाम कुछ महादलित परिवार के लोगों ने सड़क जाम कर अधिकारियों के विरुद्ध नाराजगी जताई है।

- Advertisement -

गौरतलब है कि उमगांव में मछट्ठा से महादलित बस्ती तक प्रशासन ने कुछ दिन पूर्व ही अतिक्रमण खाली कराया था। इसको लेकर सीओ ने महादलित परिवार को अन्य जगह पर भूमि आवंटन भी कर दिया था। बताया जा रहा है कि इसके बावजूद आवंटित जमीन पर दबंगों ने महादलित परिवार के लोगों को बसने नहीं दिया।

- Advertisement -

इससे पीड़ित लोगों ने अंचल कार्यालय में पहुंचकर लिखित आवेदन भी दिया था। लेकिन अधिकारियों ने कोई पहल नहीं की। जिससे आक्रोशित पीड़ित परिवार के लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन से अपनी अधिग्रहित भूमि का मुआवजा एवं बसने के लिए जमीन देने की मांग पर अड़ गए और कहा कि जबतक मुआवजा नहीं दिए जाएंगे तबतक सड़क जाम जारी रहेगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: आधी रात धू-धू कर जली किराना दुकान, 3 लाख का सामान स्वाहा, मालिक ने कहा आगजनी है!

बताते चलें कि एनएच सड़क जाम होने से लोगों को आवागमन की भारी समस्या हो गई। एसएसबी के वाहन को भी नहीं जाने दिया। मछट्ठा से बाजार चौक जाने वाली सड़क को भी संवेदक की लापरवाही से जाम कर दिया गया है। वहां पुल को उखाड़कर उसके होम पाइप को सड़क पर रखकर रास्ते को करीब 10 दिन से अवरुद्ध कर दिया गया है। इस मार्ग से भी लोगों को आवागमन की समस्या उत्पन्न हो गई है।

इस बाबत सीओ सौरभ कुमार ने बताया कि जमीन देने की पहल चल रही है। बहरहाल समाचार प्रेषण तक सड़क जाम जारी था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

एमएस धोनी-युवराज सिंह विवाद पर संदीप पाटिल का बड़ा खुलासा: क्या थी सच्चाई?

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट में एमएस धोनी और युवराज सिंह के बीच अनबन की...

युवाओं के सपनों का Real Estate: Gen Z और मिलेनियल्स बदल रहे हैं घर खरीदने का अंदाज

Real Estate: भारत का रियल एस्टेट बाजार अब सिर्फ ईंट और सीमेंट का कारोबार...

Tata Curvv: नई एसयूवी खरीदने का बना रहे हैं प्लान? जानें पूरी EMI डिटेल्स!

Tata Curvv: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जब भी किसी नई एसयूवी की चर्चा होती...

मीका सिंह फार्महाउस: फराह खान ने किया दौरा, कहा ‘सलमान खान भी अपना कर्जत फार्म भूल जाएंगे’!

Mika Singh Farmhouse: बॉलीवुड के जाने-माने प्लेबैक सिंगर मीका सिंह अपनी शानदार गायकी से...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें