spot_img

मधुबनी के बेनीपट्टी में एंबुलेंस वाला बवेला…दोनों नेता BJP के, दोनों ही स्थानीय, मगर MLC घनश्याम ठाकुर को खबर नहीं…बिफरे एमएलसी घनश्याम ठाकुर…सूचना नहीं देने वाले बेनीपट्टी पीएचसी प्रभारी और हेल्थ मैनेजर की लगाई क्लास, डीएम को लगाया फोन, कहा-पीएचसी प्रभारी और हेल्थ मैनेजर पर करें कार्रवाई

spot_img
- Advertisement -

फोटो: हरी झंडी दिखाकर आधुनिक एंबुलेंस रवाना करते बेनीपट्टी के बीजेपी विधायक विनोद नारायण झा

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बेनीपट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत जिला के कई पीएचसी को सुविधाओं से लैस एंबुलेंस उपलब्ध कराया गया है़।

- Advertisement -

बेनीपट्टी पीएचसी के नये एंबुलेंस को शनिवार को अस्पताल परिसर में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। स्थानीय विधायक विनोद नारायण झा ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

- Advertisement -

इधर, स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही और उदासीनता के कारण विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर काफी आक्रोशित हो गए हैं। फोन पर जानकारी देते हुए एमएलसी श्री ठाकुर ने कहा कि पीएचसी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया और स्थानीय एमएलसी को सूचना नही दी गयी, जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है़।

मधुबनी के बेनीपट्टी में बवेला...दोनों नेता BJP के, दोनों ही स्थानीय, मगर MLC घनश्याम ठाकुर को खबर नहीं...बिफरे एमएलसी घनश्याम ठाकुर...सूचना नहीं देने वाले बेनीपट्टी पीएचसी प्रभारी और हेल्थ मैनेजर की लगाई क्लास, डीएम को लगाया फोन, कहा-पीएचसी प्रभारी और हेल्थ मैनेजर पर करें कार्रवाई
मधुबनी के बेनीपट्टी में एंबुलेंस वाला बवेला…दोनों नेता BJP के, दोनों ही स्थानीय, मगर MLC घनश्याम ठाकुर को खबर नहीं…बिफरे एमएलसी घनश्याम ठाकुर…सूचना नहीं देने वाले बेनीपट्टी पीएचसी प्रभारी और हेल्थ मैनेजर की लगाई क्लास, डीएम को लगाया फोन, कहा-पीएचसी प्रभारी और हेल्थ मैनेजर पर करें कार्रवाई

उन्होंने कहा कि पीएचसी प्रभारी और हेल्थ मैनेजर पर जिला प्रशासन कार्रवाई करें, नहीं तो हम चुप नहीं बैठेंगे। बता दें कि एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाने के लिए केवल विधायक को पीएचसी प्रभारी और हेल्थ मैनेजर की ओर से जानकारी दी गयी थी।

एमएलसी ने यह भी कहा है़ कि स्थानीय और स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पीएचसी प्रभारी और हेल्थ मैनेजर की ओर से एमएलसी के साथ भेदभाव करना काफी शर्मनाक है़।

विभाग का निर्देश है़ कि कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करना है़। लेकिन पीएचसी के प्रभारी और स्वास्थ्य प्रबंधक नियम और कानून को ताख पर रख कार्य किये हैं, जो बर्दाश्त के लायक नहीं है़। एमएलसी ने जिलाधिकारी को जानकारी देते हुए दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है़।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में इंसाफ के लिए सड़क पर उतरे लोग, फैज- भरत -दो हत्याओं की गुत्थी सुलझाने की मांग! जाले में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च!

Darbhanga News: दरभंगा के जाले में भोजपुर के समाजसेवी भरत भूषण तिवारी और मो. फैज के हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर भव्य कैंडल मार्च निकाला गया। लोगों ने दोषियों पर कड़ी का#DarbhangaNews,#BiharJustice,#CandleMarch

मुजफ्फरपुर में बड़ा खेल! 126 बिजली पोलों से हाई-लो वोल्टेज तार काट ले गए अपराधी, किसानों की सिंचाई ठप, 9 लाख का नुकसान

Muzaffarpur electricity theft: मुजफ्फरपुर के बंदरा में चोरों ने 126 बिजली पोलों से तार काटकर किसानों की सिंचाई ठप कर दी है. बिजली विभाग को 9 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है, जिससे ग्रामीणों में#MuzaffarpurNews,#ElectricityTheft,#BiharFarmers

भागलपुर में बड़ा फैसला! DM और प्रभारी सचिव ने सीधे सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, अब विकास को मिलेगी रफ्तार

Bihar Panchayat Vikas Diwas: भागलपुर के सबौर प्रखंड में 'पंचायत विकास दिवस' का आयोजन हुआ। इसमें प्रभारी सचिव दीपक आनंद और DM अलंकृता पांडे ने विकास कार्यों की समीक्षा की और ग्रामीणों की समस#BiharNews,#BhagalpurUpdate,#PanchayatVikas

दरभंगा में भीषण हादसा: 10 साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत, इकलौते बेटे को खोया!

Darbhanga News: दरभंगा के बहादुरपुर में 10 साल के अविनाश कुमार की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। वह अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था, पिता मजदूरी करते हैं। परिवार में मातम#DarbhangaNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident