spot_img

Madhubani News: रफ्तार का कहर, Benipatti में दो बाइकों की भीषण टक्कर में 2 युवकों की दर्दनाक मौत, 4 की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -

Benipatti News: रफ्तार का कहर, दो बाइकों की भीषण टक्कर में 2 युवकों की दर्दनाक मौत, 4 की हालत नाजुक

Benipatti News: रफ्तार के दानव ने एक बार फिर दो घरों के चिराग बुझा दिए। मधवापुर-दरभंगा मुख्य सड़क पर मौत बनकर दौड़ी दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सोमवार की शाम मधवापुर-दरभंगा एसएच-75 पर त्रिमुहान और विशनपुर के पास दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों के बीच हुई सीधी टक्कर ने कोहराम मचा दिया। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों और घायलों की उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है, जो इस घटना की भयावहता को और बढ़ा देती है।

- Advertisement -

Benipatti News: कैसे हुआ यह जानलेवा हादसा

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान साहरघाट थाना क्षेत्र के त्रिमुहान गांव निवासी विजय चौपाल (18 वर्ष) और बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के समदा इस्लामियां टोल निवासी मो. सारूक (20 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइकों पर तीन-तीन युवक सवार थे। एक बाइक पर सवार विजय चौपाल बसैठ से अपने घर त्रिमुहान लौट रहा था, जबकि दूसरी बाइक पर सवार सारूक साहरघाट से समदा की ओर जा रहा था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। दोनों ही बाइकें तेज गति में थीं, जिसके कारण वे अनियंत्रित हो गईं और आपस में टकरा गईं। इस भयानक सड़क हादसे की आवाज दूर तक सुनाई दी।

- Advertisement -

अस्पताल में मचा कोहराम, दो डीएमसीएच रेफर

टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई और सभी घायलों को आनन-फानन में बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान त्रिमुहान गांव के नीतीश कुमार व किसन चौपाल तथा समदा इस्लामियां टोल के मो. गुलरेज और मो. सहबान के रूप में हुई है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मो. गुलरेज और मो. सहबान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया है। घायलों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

घटना की जानकारी मिलते ही बेनीपट्टी और साहरघाट थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। साहरघाट के अपर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या युवकों ने हेलमेट पहना था या नहीं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: स्पेशल समर ट्रेन, गर्मी में Madhubani से Gujrat जाना हुआ आसान, रेलवे चला रहा है अनारक्षित विशेष ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

स्पेशल समर ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए...

Bihar News: रुतबा तार -, Vaishali Molestation Case: महिला होमगार्ड से दुराचार में बड़ा एक्शन, समादेष्टा प्रेमचंद पर गाज!

Vaishali Molestation Case: बिहार के वैशाली से एक ऐसा शर्मनाक मामला सामने आया है,...

Bihar Politics: ‘पान दिवस’ पर तेजस्वी बोले, ‘पढ़ाई, दवाई, कमाई और सिंचाई’ से बिहार बनेगा ‘इंडियन एक्सक्लूसिव’

तेजस्वी यादव: पटना की धरती पर जब राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव...

Saharsa News: पुरानी रंजिश में Murder 8 साल के मासूम की गला रेतकर हत्या, एकलौता और पठान टोला

Saharsa Murder: बिहार के सहरसा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...