spot_img

मधुबनी के हरलाखी में खुला दस बेड वाला अस्पताल, सुखबासी में अब लोगों को मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का सुख

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
हरलाखी विधायक व जिप अध्यक्ष ने किया चैरिटेबल अस्पताल का उद्घाटन
हरलाखी के सुखबासी में दस बेड का खुला अस्पताल
सरकार के जन जातीय मंत्रायल से स्वीकृत अस्पताल ब्लू क्रॉस सोसायटी से होगा संचालित
फोटो देशज टाइम्स कैप्शन: अस्पताल का उदघाटन करते अतिथि

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुखबासी गांव में ब्लू क्रॉस सोसायटी के द्वारा संचालित दस बेड के अस्पताल का विधिवत उद्घाटन विधायक सुधांशु शेखर, जिप अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भोगेन्द्र ठाकुर, जीप सदस्य रीना देवी, जिप प्रतिनिधि सह राजद नेता विजय मार्शल सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

- Advertisement -

इस दौरान सोसायटी के फाउंडर सह निदेशक मिथिलेश कर्ण ने मिथिला के परंपरा के अनुसार सभी अतिथियों को पाग, दोपटा व पुष्पमाला से सम्मानित किया। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि सुदूर देहात में खुलने वाला यह अस्पताल गरीबों के लिए संजीवनी का कार्य करेगी। यहां एससी-एसटी वर्ग के लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा मुहैया कराया जायेगा।

- Advertisement -

वहीं फाउंडर ने कहा इस अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ तीन एमबीबीएस व बीएएमएस डॉक्टर की पदस्थापना भी की जाएगी। यह अस्पताल सरकार के जन जातीय मंत्रालय की ओर से स्वीकृत किए गए है। मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड में एससी-एसटी वर्ग के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दस बिस्तर का यह अस्पताल प्रारम्भ किया गया है।

यह अस्पताल गरीबों के लिए काफी कारगर साबित होगा। मौके पर जदयू नेता युगल किशोर यादव, डॉ अनिल कुमार कर्ण, मुखिया महेश मंडल, पंसस शशिकांत मिश्र, भूपेंद्रलाल कर्ण, पूर्व मुखिया विनय कुमार कर्ण, रामबाबू ठाकुर, संतोष ठाकुर, अमलेंदु बसंत, आशीष पाल, सुभम चौधरी, श्रद्धा पाल व रवि कुमार सहित सैंकड़ों लोग मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अंकित बालियान हत्याकांड: बिहार का युवक राजस्थान से दबोचा, शूटर के नाम पर चला रहा था फर्जी ID, पुलिस भी हैरान!

Ankit Baliyan Murder: शामली के चर्चित गायक अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिहार के मधेपुरा निवासी एक युवक को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है, जो फरार शूटर#AnkitBaliyanMurder,#BiharCrime,#ShamliPolice

दिल्ली-बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी! अब UP के इन 7 शहरों से भी मिलेगी सीधी बस, जानें पूरा रूट और किसे होगा फायदा

Bihar Bus Service: दिल्ली और बिहार के बीच सीधी बस सेवा शुरू होने जा रही है, जिससे लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के तहत उत्तर प्रदेश के 7 शहरों को भी जोड़ा गया है।#BiharBusService,#UPBiharConnectivity,#DelhiBusRoutes

‘आनंद मोहन का इरादा हत्या का नहीं था’, पप्पू यादव ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सरकार को धोया

Bihar Politics: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से सरेंडर के आदेश के बाद बिहार सरकार और कानून पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आनंद मोहन का इरादा हत्या#BiharPolitics,#PappuYadav,#AnandMohan

मोबाइल हैक किया, बैंक खाता खाली! दानापुर में 96,001 रुपये का झटका, आप भी रहें सावधान

Bihar Cyber Fraud: पटना के दानापुर में एक एनजीओ संचालक के बैंक खाते से मोबाइल हैक कर 96,001 रुपये उड़ा लिए गए। यह घटना 10 नवंबर को हुई, जिसका पता पीड़ित को 13 नवंबर को चला। पुलिस#BiharCyberFraud,#DanapurCrime,#MobileHacking