spot_img

मधुबनी में बेटी के घर बाइक से जा रहे पिता-पुत्र के साथ बड़ा हादसा, पिता की मौत ,पुत्र की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
एक ही बाइक पर सवार होकर बेटी को भैंस का खिरसा पहुंचाने जा रहे थे पिता पुत्र
फुलहर चौक के नजदीक मैजिक वैन व बाइक के बीच हुई टक्कर में पिता पुत्र हुए थे जख्मी
फोटो:- शव के इंतजार में स्वजन व ग्रामीण

- Advertisement -

हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र के फुलहर चौक के नजदीक मैजिक वैन व बाइक की ठोकर में जख्मी पिता पुत्र में पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि पुत्र की स्थिति भी नाजुक बतायी जा रही है।

- Advertisement -

मृतक की पहचान फुलहर पंचायत के ही दिघीया टोल निवासी करीब 46 वर्षीय शत्रुघ्न यादव के रूप में हुई है। जबकि पुत्र की पहचान 15 वर्षीय वीरेंद्र कुमार यादव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर दोनों पिता पुत्र एक ही बाइक पर सवार होकर गंगौर गांव अपने बेटी के घर भैंस का खिरसा पहुंचाने जा रहे थे।

- Advertisement -

फुलहर चौक के नजदीक सामने से आ रही मैजिक वैन व बाइक के बीच टक्कर हो गयी। ठोकर इतनी जोरदार थी कि वैन चालक व दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों जख्मियों को इलाज के लिए साहरघाट के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बाइक सवार पिता पुत्र को बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया।

देर शाम तक जख्मियों की पहचान नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों ने ही दोनों को दरभंगा में भर्ती कराया। हालांकि परिजनों को जानकारी मिलते ही दरभंगा पहुंच गए। जहां जख्मी पिता की मौत हो गई। मौत के बाद दरभंगा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

पिता के मौत की खबर मिलते ही अन्य स्वजन व ग्रामीणों में कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए शव के प्रतीक्षा में थे। इधर घटना की जानकारी मिलने पर हरलाखी पुलिस स्थल पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त मैजिक वाहन व बाइक को जब्त कर थाना ले आयी है। थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि मृतक के स्वजनों के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

फ्री फायर मैक्स: आज पाएं मुफ्त हथियार और डायमंड्स, गेमिंग का मजा होगा दोगुना!

Free Fire Max: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में रोमांच और प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही...

अपनी Car USB Port समस्या को मिनटों में खुद ही करें ठीक, जानें आसान तरीके

Car USB Port: आधुनिक कारों में यूएसबी पोर्ट एक अनिवार्य सुविधा बन गया है,...

Patna Fish Outlet: फिश आउटलेट से अब घर बैठे पाएं ताजी मछली, अप्रैल से खुलेंगे 10 हाई-टेक केंद्र

Patna Fish Outlet: अब मछली प्रेमियों को अपनी पसंदीदा मछली के लिए बाज़ारों में...

पूर्णिया MP पप्पू यादव की अजब डिमांड, ‘Sex Pension’ से लेकर नेताओं के सेक्स रैकेट में शामिल होने का दावा, देश में छिड़ी...

Sex Pension: राजनीति के गलियारों में अक्सर ऐसे बयान गूंजते हैं जो आम जनमानस...